गांव जंगेठी में बुजुर्ग की हत्या से जुड़ा अभी कोई पुख्ता सुबूत पुलिस को नहीं मिला है। परिवार ने भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने भतीजे सोनू को हत्यारोपी मान लिया है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह का दावा कि महज चार बीघा जमीन की खातिर भतीजे ने 85 साल के ताऊ ब्रह्म सिंह की हत्या की है। गिरफ्तारी के बाद सोनू को नामजद करने की बात कही है।
Murder in Meerut: जंगेठी गांव में बुजुर्ग की हत्या का मामला, पिता ने पुलिस से कहा- सोनू बार-बार धमकी देता था
यह भी पढ़ें: Meerut: भूखी-प्यासी हूं, यहीं दम तोड़ दूंगी..., फूट-फूटकर रोई नेहा दीवान, सात घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
गोली चलने की आवाज नहीं आई
परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार, किसी को भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुष्पा जब घर से 200 मीटर दूर घेर के लिए निकली थी। उस समय घर पर कोई नही था। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। ब्रह्म सिंह का भतीजा शुक्रवार रात से गायब है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।
ब्रह्म सिंह का एक भाई अविवाहित है। दूसरे भाई के एक बेटा सोनू है। पोता और पुत्रवधू गाजियाबाद में रहते हैं। हत्या का शक करीबी भतीजे पर है। पुलिस भतीजे की तलाश में लगी है। उसके मिलने के बाद हत्यारोपी का पता चल जाएगा। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता की मौत से तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार काफी समय से ब्रह्म सिंह का स्वास्थ्य ठीक नही चल रहा था। उनके पैर में दर्द रहता था। इस कारण वह असहज महसूस कर रहे थे।
