फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर मेले का उद्घाटन करने बैलगाड़ी से पहुंचे डीएम-एसएसपी, देखें- गंगा घाट की ये खास तस्वीरें

Wed, 21 Nov 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut, makhdumpur mela was inaugurated and DM SSP rode the bullock cart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेले का शुभारंभ हो चुका है। मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अखिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने बैलगाड़ी की सवारी का आनंद भी लिया।

Meerut, makhdumpur mela was inaugurated and DM SSP rode the bullock cart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंच चुके हैं। मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा एवं एसएसपी अखिलेश कुमार ने मंगलवार को गंगा घाट पर पहुंचकर फीता काटा और नारियल फोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर की अध्यक्षता में हवन पूजन हुआ। इसमें डीएम एवं एसएसपी शामिल हुए। डीएम अनिल ढींगरा ने मेले में आए श्रद्धालुओं से कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। यदि कोई असामाजिक तत्व व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत मेले में लगे पुलिस कैंप में दें।

Meerut, makhdumpur mela was inaugurated and DM SSP rode the bullock cart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद डीएम, एसएसपी व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैल-बुग्गी पर बैठकर सवारी की। मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया और मन्नते मांगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, makhdumpur mela was inaugurated and DM SSP rode the bullock cart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खुले में स्नान करने को मजबूर महिला श्रद्धालु

जिला पंचायत ने इस बार मेले का बजट बढ़ाकर 46 लाख कर दिया है। इसके बावजूद महिलाओं के लिए स्नानागार नहीं बन सके हैं। वहीं, गंगा किनारे गंदगी पसरी हुई है। जिस कारण महिला श्रद्धालुओं में रोष है। मेले में आई महिला श्रद्धालु मोनिका, राजवती, अनिता, कल्याणी आदि ने बताया कि इस बार भी पुख्ता व्यवस्था नहीं है। मेले में हर ओर अव्यवस्था का बोलबाला है।

विज्ञापन
Meerut, makhdumpur mela was inaugurated and DM SSP rode the bullock cart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता को लेकर नहीं कोई पहल 

मेले के शुभारंभ से पहले जिला पंचायत मेले में स्वच्छता को लेकर श्रद्धालुओं को जागरूक करने की बात कह रही थी। मंगलवार का मेले को शुभारंभ कर दिया, लेकिन अब तक स्वच्छता को लेकर कोई बैनर या बोर्ड आदि नहीं लगाया। मेले में खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। बच्चों को विभिन्न जानकारियां दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed