फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: करवाचौथ पर चमके बाजार, सुहागिनों ने लगवाई मेंहदी, खरीदी ज्वैलरी और कपड़े, खूब बिखेरी मुस्कुराहट

Thu, 09 Oct 2025 07:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 09 Oct 2025 07:14 PM IST
सार

Karva Chauth 2025: शहर में आबूलेन, सदर बाजार, शास्त्रीनगर सेंटल, मार्केट, लालकुर्ती, बॉम्बे बाजार, शारदा रोड समेत सभी प्रमुख बाजार बृहस्पतिवार को गुलजार रहे। कहीं मेंहदी लगाई जा रही थी, तो कहीं पर ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी हो रही थी। 
 

विज्ञापन
Meerut: Mehndi applied in Sajna's name on hands, married women spread smiles in the city, see pictures
आबूलेन पर मेंहदी लगवाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Pooja time 2025: शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व शुभ योग में मनाया जाएगा। चंद्रमा वृषभ राशि में लाभ की चौघड़िया में रात 8:25 मिनट पर उदित होगा। इस संयोग में करवा माता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

 
Meerut: Mehndi applied in Sajna's name on hands, married women spread smiles in the city, see pictures
आबूलेन पर लगवाई मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 18 मिनट पर होगा। महिलाएं इससे 2 घंटे पहले सरगी खा सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन व्यतीपात योग, कृत्तिका नक्षत्र शाम 05:32 तक, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र है। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे।

Meerut: Mehndi applied in Sajna's name on hands, married women spread smiles in the city, see pictures
मेंहदी से सज गए हाथ। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इस योग में कोई भी शुभ कार्य और पूजा अर्चना करना सर्वोत्तम मना जाता है। 10 अक्तूबर को चंद्रमा अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। इसका अर्थ है कि यहां चंद्रमा अत्यंत बलवान और शुभ फल देने वाला हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Mehndi applied in Sajna's name on hands, married women spread smiles in the city, see pictures
सजना के नाम की लगवाई मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला

आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि करवाचौथ के दिन सूर्य कन्या में रहते हुए चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक हैं। सूर्य और चंद्रमा का यह शक्तिशाली और समन्वित परिवर्तन कुछ राशियों अकस्मात धनलाभ, कॅरिअर में अभूतपूर्व तरक्की और सौभाग्य के द्वार खोलने वाला सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Meerut: Mehndi applied in Sajna's name on hands, married women spread smiles in the city, see pictures
खूब रची मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले उठ जाएं। सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें। पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन जल अन्न कुछ ग्रहण नहीं करतीं। फिर शाम के समय चांद को देखने के बाद दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed