सब्सक्राइब करें

UP: 'पापा उठ जाओ...इन्हें कहां लेकर जा रहे हो', मासूम बेटी पूछती रही ये सवाल; भाजपा नेता समेत 3 दोस्तों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 16 May 2026 11:37 AM IST
सार

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटने के बाद सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें एक भाजपा नेता भी थे।

विज्ञापन
Meerut News Car Crashes into Pile of Bricks on Roadside Three Friends Die Including BJP Leader in hapur
हापुड़ में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के उत्तराखंड कालोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत उनके दो दोस्तों बुलंदशहर निवासी मिथुन चौहान व लवि चौहान की हापुड़ में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा साथी ललित चौहान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


बृहस्पतिवार रात भाजपा नेता का शव घर पहुंचा तो पूरा माहौल चीख-पुकार और मातम से भर गया। सबसे दर्दनाक दृश्य उस वक्त सामने आया, जब शुक्रवार सुबह परिजन भाजपा नेता की चिता को सूरजकुंड ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी चार साल की बेटी रोहताक्षी ने कहा कि पापा उठ जाओ... मेरे पापा को कहां लेकर जा रहे हो। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें भर आई।
Trending Videos
Meerut News Car Crashes into Pile of Bricks on Roadside Three Friends Die Including BJP Leader in hapur
hapur road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत जनपद के पांची गांव निवासी राजेंद्र त्यागी लगभग 12 वर्ष से अपने परिवार के साथ गढ़ रोड की उत्तराखंड कॉलोनी में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी राजेश, तीन बेटे कपिल, मोहित व विशांत के अलावा दो बेटी राखी व ज्योति हैं। भाजपा नेता विशांत की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व खजूरी गांव निवासी साक्षी से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News Car Crashes into Pile of Bricks on Roadside Three Friends Die Including BJP Leader in hapur
भाजपा नेता विशांत त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता के एक चार वर्ष की बेटी रोहताक्षी है। भाजपा नेता का एक भाई मोहित एक प्राइवेट कंपनी और कपिल उत्तराखंड में काम करते हैं। विशांत त्यागी भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल के अध्यक्ष थे। साथ ही एक बैंक में कार्यरत थे।

 
Meerut News Car Crashes into Pile of Bricks on Roadside Three Friends Die Including BJP Leader in hapur
मेडिकल थाना क्षेत्र में मृतक भाजपा नेता के घर के बाहर बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार रात परिजनों पर सड़क हादसे की सूचना पहुंची। इसके बाद परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए। परिजन रात में ही भाजपा नेता का शव लेकर मेरठ पहुंचे। घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार में मातम पसरा है। 

 
विज्ञापन
Meerut News Car Crashes into Pile of Bricks on Roadside Three Friends Die Including BJP Leader in hapur
मेडिकल थाना क्षेत्र में मृतक भाजपा नेता के घर के बाहर बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम सूरजकुंड श्मशान घाट पर भाजपा नेता का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दोनों युवकों के शव परिजन देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed