सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मेरठ: पवन जल्लाद फिर चर्चा में, फांसी देने के लिए तैयार, शबनम को लेकर कही ये बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Feb 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Pawan Jallad will be hanging to Shabnam of Amroha in Mathura jail
मेरठ: पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पवन जल्लाद एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अमरोहा की शबनम को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद ने मथुरा जेल का निरीक्षण किया है। आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी दी जाएगी।

Trending Videos
Meerut News: Pawan Jallad will be hanging to Shabnam of Amroha in Mathura jail
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले पवन जल्लाद ने निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी दी थी। पवन का कहना है कि इस तरह से निर्मम हत्या करने वाले और अपने परिवार का खात्मा करने वाले दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पवन जल्लाद ने बताया कि एक साल पहले मथुरा जेल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा लखनऊ से ऑर्डर आने के बाद वह फिर से फांसी घर का निरीक्षण करेंगे। पवन जल्लाद ने कहा वह फांसी देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Pawan Jallad will be hanging to Shabnam of Amroha in Mathura jail
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

पवन जल्लाद ने पूरा किया था अपने पूर्वजों का सपना
निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी देकर पवन जल्लाद ने अपने पूर्वजों का सपना पूरा किया था। पवन जल्लाद ने बताया कि यह सपना उसके पिता का था, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। उसने अपने दादा कल्लू जल्लाद के साथ फांसी देना सीखा था। पवन जल्लाद को तिहाड़ जेल में दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया था।  

Meerut News: Pawan Jallad will be hanging to Shabnam of Amroha in Mathura jail
jallad pawan - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पवन जल्लाद का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी फांसी देता आ रहा है। पवन के दादा कल्लू और परदादा लक्ष्मण राम परंपरागत फांसी देते थे। कुख्यात रंगा बिल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह व केहर सिंह को कल्लू जल्लाद ने फांसी दी थी। लेकिन पवन के दादा और परदादा ने एक साथ चार लोगों को फांसी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
Meerut News: Pawan Jallad will be hanging to Shabnam of Amroha in Mathura jail
पवन जल्लाद ने निर्भया के दोषियों को दी थी फांसी - फोटो : अमर उजाला

पवन का कहना है कि 1988 में वह अपने दादा के साथ आगरा में गए थे। जहां पर एक अपराधी को फांसी दी थी। प्रदेश में पवन एकमात्र जल्लाद हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकीं क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed