फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यासा मरेगा पाकिस्तान, नहीं नसीब होगा भारत की इन नदियों का पानी, पढ़ें खास रिपोर्ट

Thu, 21 Feb 2019 07:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Pakistan will not get water of rivers of India and Nitin Gadkari has made a big announcement
सिंधु नदी

पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर जहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है वहीं भारत सरकार ने हमले के बाद एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीना और इसके तुरंत बाद पाकिस्तान से आयात होने वाले उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ा दी। अब बड़ी खबर ये भी कि भारत जल्द ही पाकिस्तान का पानी बंद करने की तैयारी में है। जी हां, अब भारत के स्वच्छ जल से अपनी प्यास बुझाने वाले पाकिस्तान के सामने संकट खड़ा होगा। ऐसे में पाकिस्तान के सामने प्यासे मरने की नौबत भी आने वाली है:-

Meerut, Pakistan will not get water of rivers of India and Nitin Gadkari has made a big announcement
सिंधु नदी

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू व पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने विश्व बैंक के हस्तक्षेप से 19 सितंबर 1960 को कराची में 'सिंधु जल समझौते' पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत पश्चिम की छह नदियों को पूर्वी और पश्चिमी दो हिस्सों में बांटा गया। पूर्वी हिस्से में सतलुज, रावी, व्यास पर भारत का आधिपत्य है। पश्चिमी हिस्से में सिंधु, चिनाब व झेलम के जल पर भारत का अधिकार है लेकिन, इसका 80 प्रतिशत जल निर्बाध रूप से पाकिस्तान को देना पड़ता है।

Meerut, Pakistan will not get water of rivers of India and Nitin Gadkari has made a big announcement
सिंधु नदी घाटी

अगर इन नदियों की बात करें तो पाकिस्तान की 2.6 करोड़ एकड़ भूमि की सिंचाई इन नदियों से होती है। यदि भारत इन नदियों का पानी 20 प्रतिशत से ज्यादा रोक देता है तो पाकिस्तान के सामने जल संकट खड़ा हो जाएगा। यदि भारत इन तीनों नदियों का पानी मोड़ देता है तो पाकिस्तान पानी की बूंद बूंद को तरस जाएगा। आगे जानिए कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने इन नदियों को लेकर क्या कुछ कहा:-

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Pakistan will not get water of rivers of India and Nitin Gadkari has made a big announcement
कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी अब पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। गडकरी ने कई बड़े एलान करते हुए कहा कि तीन प्रोजेक्ट तैयार कर देश की तीन नदियों के पानी को यमुना तक लाएंगे। इटावा, दिल्ली और आगरा तक जलमार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है। यूपी के बागपत में रिवर पोर्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut, Pakistan will not get water of rivers of India and Nitin Gadkari has made a big announcement
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में बालैनी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेरठ बाईपास से हरियाणा बॉर्डर तक डबल लेन हाईवे और बागपत में यमुना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के साथ-साथ जलमार्ग पर सरकार काम कर रही है। भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी यमुना में लाया जाएगा। हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली से आगरा जलमार्ग से जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed