फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांबाज अफसरों से मुठभेड़ में कुख्यात अपराधियों का सफाया, 17 बदमाशों को ढेर कर मेरठ पुलिस नंबर वन

Wed, 19 Feb 2020 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut police killed several criminals in encounter, Meerut number one by stacking 17 miscreants
नायडू के एनकाउंटर में घायल सीओ दौराला जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार में मेरठ जिले में 17 बदमाश पुलिस की गोली से ढेर हो गए। प्रदेश में मुठभेड़ करने वाला मेरठ जिला नंबर वन की श्रेणी में आ गया है। प्रदेश में 57 बदमाशों की मौत मुठभेड़ में होनी बताई गई। जिसमें बरेली में चार, बिजनौर में तीन, मुजफ्फरनगर में 12, शामली में 10, बागपत में दो और बुलंदशहर में दो बदमाशों की मौत भी शामिल है। वहीं अन्य जनपदों की हालत भी ऐसी ही बताई गई। जानें आखिर कैसे अब तक 17 बदमाशों का सफाया कर नबर वन बन चुकी है मेरठ पुलिस: -


 
Meerut police killed several criminals in encounter, Meerut number one by stacking 17 miscreants
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद एडीजी प्रशांत कुमार व एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के दौराला सर्किल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में नौ बदमाशों को ढेर किया गया है। शातिर अपराधी पर इनाम होते ही एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम को लगाया जाता है। मुजफ्फरनगर में कुख्यात रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने वाले दो बदमाशों को मेरठ में ढेर किया गया था। 


 
Meerut police killed several criminals in encounter, Meerut number one by stacking 17 miscreants
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को भी सीओ दौराला ने दिल्ली के कुख्यात शक्ति नायडू से मुठभेड़ की और उसका खात्मा कर दिया। सीओ दौराला का कहना है कि वह 49 अपराधियों को मुठभेड़ में पैर में गोली मार चुका है। जबकि मेरठ में 300 से अधिक अपराधियों के पैर में गोली लगी है। मेरठ में मुठभेड़ के दौरान सीओ दौराला को चार बार गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police killed several criminals in encounter, Meerut number one by stacking 17 miscreants
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश
  • 26 सितंबर 2017 रुड़की रोड पर गांधी बाग के पास सदर बाजार पुलिस ने 50 हजार के इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर को मारा।
  • 28 सितंबर 2017 एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुकीम काला के भाई वसीम काला को मारा। वसीम पर 50 हजार का इनाम था।
  • 30 दिसंबर 2017 शताब्दीनगर परतापुर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया।
विज्ञापन
Meerut police killed several criminals in encounter, Meerut number one by stacking 17 miscreants
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद एडीजी प्रशांत कुमार व एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
  • 29 मई 2018 दुल्हन की हत्या करने पर 50-50 हजार के इनामी हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज की मुठभेड़ में मौत। 
  • 04 मार्च 2018 सरूरपुर में चश्मदीद गवाह सावित्री की हत्या में 50 हजार का इनामी सुजीत जाट ढेर हुआ।
  • 27 नवंबर 2018 सरधना में 50 हजार का इनामी इरशाद निवासी नंगला रियावली रतनपुरी मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में ढेर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed