फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शातिर 'नायडू' का तीन मंजिला मकान पर था कब्जा, शव लेने दिल्ली से मेरठ पहुंची पत्नी, लगाए कई आरोप

Wed, 19 Feb 2020 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Feb 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Shakti Naidu had occupied a three-storey house in Meerut, killed in police encounter
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की वैष्णो धाम स्थित आर्क सिटी में तीन मंजिला मकान पर शक्ति नायडू ने कब्जा कर लिया था। वारदात करता और वहां आकर छिप जाता था। लेकिन मंगलवार को आखिरकार उसकी मौत उसे दिल्ली से मेरठ खींच लाई। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।



बुधवार दोपहर को मोस्ट वांटेड शक्ति की पत्नी परिवार के साथ उसका शव लेने दिल्ली से मेरठ पहुंची। चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शक्ति का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं नायडू की पत्नी ने पुलिस और बदमाश तिलकराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आगे पढ़ें कैसे मेरठ में तीन मंजिला में मकान पर अपना कब्जा जमाए हुए था कुख्यात नायडू: -

Shakti Naidu had occupied a three-storey house in Meerut, killed in police encounter
इस मकान में छिपा था नायडू - फोटो : अमर उजाला

जिस मकान में नायडू ने कब्जा जमाया हुआ था उस मकान में उसके साथ उसका साथी रवि उर्फ भूरा रहता था, जो कि प्रॉपर्टी डीलर ऋतुराज का रिश्तेदार है। शक्ति नायडू शातिर अपराधी था, इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को भी थी।

नायडू के साथी रवि को मेरठ पुलिस ने टारगेट पर लिया था। उसका एक फोन नंबर सर्विलांस पर था, जिसे पुलिस सुन रही थी। रवि के जरिये ही नायडू तक पहुंचा जाएगा, इसे लेकर एक सिपाही ने रवि से दोस्ती कर ली।

Shakti Naidu had occupied a three-storey house in Meerut, killed in police encounter
गोली लगने से टूटा गेट - फोटो : अमर उजाला

रवि ने पुलिस को बताया कि नायडू तीन मंजिला मकान में छुपा हुआ है। जिसके बाहर फोर सेल का बोर्ड लगा है। इसी सूचना पर पुलिस ने वहां पर अपनी फील्डिंग जमाई। नायडू घर पर अकेला था, तभी पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले ही एक युवक इस मकान में फॉर्च्यूनर लेकर आया था। मुठभेड़ पूरे प्लान के साथ की गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि लूट की फार्च्यूनर होने की जानकारी पर पुलिस इस मकान पर गई थी, तभी नायडू ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। मकान किसका है, इसकी पुलिस अभी जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Naidu had occupied a three-storey house in Meerut, killed in police encounter
मकान में मिली राइफल - फोटो : अमर उजाला

राज कुंद्रा से आठ करोड़ लूटकर आया था चर्चा में
छह साल पहले लाजपतनगर दिल्ली में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ लूटने के बाद शक्ति नायडू चर्चाओं में आया था। इससे पहले वह कपड़े का कारोबार करते-करते डॉन बन चुका था। लेकिन हर बार दिल्ली पुलिस को चकमा दे देता था।

राज कुंद्रा से लूट के मामले में नायडू पर मकोका लगा था। वह छह साल जेल में रहा। लेकिन उसने खुद को नहीं बदला। नायडू की पत्नी उसके लगातार संपर्क में थी। उसके पेरोल पर बाहर आने के बाद अपराधियों ने दिल्ली में जश्न मनाया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Shakti Naidu had occupied a three-storey house in Meerut, killed in police encounter
मकान में मिली कार्बाइन - फोटो : अमर उजाला

कई गैंगवार में था शामिल 
दिल्ली में कई गैंगवार में भी नायडू की भूमिका रही है। नायडू सुपारी लेकर हत्या करने लगा था। करीब आठ महीने वह जेल से बाहर रहा, जिसमें उसने कई वारदात को अंजाम दिया। सुपारी लेकर हत्या करने में नायडू का नाम सबसे ऊपर माना जाने लगा। यह बात दिल्ली पुलिस को पता लगी तो वह उसकी तलाश में लग गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed