{"_id":"5e4cf3ad8ebc3ef26d63fba7","slug":"three-badmash-injured-in-police-encounter-uin-deoband-saharanpur-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, बाइक व तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, बाइक व तमंचे बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
encounter, up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों को गोली लगी है जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रही है। बदमाशों पर नागल क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाशों का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है। मौके से तीन तमंचे, सात कारतूस 315 बोर, व एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।
2 of 5
encounter, up police
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नागल पुलिस ने नागल तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार छह लोगों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। थाना नागल पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया गया तथा थाना देवबंद पुलिस को सूचित किया।
3 of 5
encounter, up police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुबह करीब 03:40 पर शाखन नहर पटरी के पास बदमाशों की घेराबंदी की तो फिर एक बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई पुलिस ने शुरू की। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को घेर लिया गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
encounter, up police
- फोटो : अमर उजाला
आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी की ओर से की गई फायरिंग में तीन बदमाश मसरूर पुत्र इरफान निवासी-थिथकी थाना देवबंद, शाकिर पुत्र इकराम निवासी-देवबंद और उस्मान पुत्र इस्लाम निवासी-देवबंद को गोली लगी। लगने से घायल गिरफ्तार बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
encounter, up police
- फोटो : अमर उजाला
फरार बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। मामले में थाना देवबंद पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त थाना नागल में वांछित चल रहे थे। तीनों बदमाशों की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से तीन तमंचे, सात कारतूस 315 बोर, व एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।