सब्सक्राइब करें

Meerut: बाइक को टक्कर मारकर थार ने खाईं पलटियां, युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर; सहम गए प्रत्यक्षदर्शी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 05 Apr 2026 03:24 PM IST
सार

दौराला स्थित एनएच-58 पर मंगलम फार्म हाउस पर दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर लगते ही बाइक सवार सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल है। टक्कर लगने के बाद थार सवार खेतों में भाग गए। 

विज्ञापन
Meerut: Thar overturns after hitting bike, youth dies, woman's condition critical; horrified eyewitnesses
टक्कर मारकर पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को NH-58 पर दशरथपुर गांव स्थित मंगलम फार्म हाउस के पास भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बाइक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending Videos
Meerut: Thar overturns after hitting bike, youth dies, woman's condition critical; horrified eyewitnesses
कार को क्रेन से सीधा किया गया। - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद थार कई बार पलटी खाकर सड़क पर पलट गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Thar overturns after hitting bike, youth dies, woman's condition critical; horrified eyewitnesses
हाईवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोईया निवासी सोनू (30) अपनी बाइक से किसी आवश्यक काम से जा रहा था। उसके साथ एक महिला भी सवार थी। जैसे ही वे दशरथपुर गांव के पास मंगलम फार्म हाउस के निकट पहुंचे, एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
 
Meerut: Thar overturns after hitting bike, youth dies, woman's condition critical; horrified eyewitnesses
हाईवे पर पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
विज्ञापन
Meerut: Thar overturns after hitting bike, youth dies, woman's condition critical; horrified eyewitnesses
मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद थार में सवार लोग किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले और खेतों की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी को हाईवे से हटवाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed