सब्सक्राइब करें

UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Aug 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
new born baby died uring birth after a pragnant Woman did not get the ambulence and doctor in Baghpat
प्रसव के दौरान बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में मां ने बच्ची को नौ महीने तक कोख में जिंदा रखा तो अब उस बच्ची को सरकारी सिस्टम ने मार डाला। एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पहले एंबुलेंस बुलवाने के लिए कई बार फोन करना पड एंबुलेंस नहीं आने पर परिजन उसे ई-रिक्शा में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर नहीं मिले और महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची कुछ देर जिंदा रही, लेकिन सरकारी सिस्टम के आगे वह भी हारने से उसकी मौत हो गई। उस बच्ची के लिए परिवार वाले न्याय मांग रहे हैं।



खुब्बीपुर निवाड़ा गांव की रहने वाली आयशा को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। इसकी सूचना मिलने पर आशा वर्कर कुसुम वहां पहुंच गई और उसने एंबुलेंस मंगवाने के लिए फोन किया। उसे बताया गया कि एंबुलेंस अभी खेकड़ा है तो उसने जल्दी पहुंचने की बात कही। इसके कुछ देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उसने दोबारा से फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इस बीच ही आयशा को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तो एंबुलेंस का करीब बीस मिनट इंतजार करके आयशा को परिजन पैदल ही अस्पताल के लिए लेकर जाने लगे।

Trending Videos
new born baby died uring birth after a pragnant Woman did not get the ambulence and doctor in Baghpat
बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

वह करीब आधा किमी चले तो उनको ई-रिक्शा मिल गया और वह आयशा को ई-रिक्शा में बैठाकर महिला अस्पताल पहुंचे। आयशा की जेठानी गुलनाज, गुलशन व फरीदा का आरोप है कि उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन वहां उपचार के लिए कोई डॉक्टर नहीं थी। जहां आयशा को प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची की हालत खराब थी तो वह डॉक्टर को जल्दी बुलवाने के लिए अस्पताल में दौड़ते रहे। आरोप है कि वहां काफी देर तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंची और बच्ची की मौत हो गई। इसपर आयशा के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
new born baby died uring birth after a pragnant Woman did not get the ambulence and doctor in Baghpat
बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

पिछले महीने हुई थी महिला की मौत
महिला अस्पताल में पहली बार किसी की मौत नहीं हुई है, बल्कि पिछले महीने भी खेकड़ा की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला को प्रसव होने के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था और उसकी हालत बिगड़ने पर कोई डॉक्टर नहीं मिली थी। परिजनों ने कार्रवाई के लिए डीएम के यहां शिकायत की हुई है और उसकी भी जांच चल रही है।

new born baby died uring birth after a pragnant Woman did not get the ambulence and doctor in Baghpat
बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

महिला के यहां से फोन करने के करीब 16 मिनट में एंबुलेंस पहुंच गई थी। इस बारे में मैंने महिला के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि हम अस्पताल में समय पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां डॉक्टरनहीं मिलने के कारण परेशानी हुई। अगर अस्पताल में डॉक्टर मिलते तो बच्ची की जान बच सकती थी। -राजन, एंबुलेंस जिला प्रभारी

विज्ञापन
new born baby died uring birth after a pragnant Woman did not get the ambulence and doctor in Baghpat
बच्ची की मौत के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में एंबुलेंस प्रभारी से जवाब तलब किया गया है और अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की जांच भी कराई जाएगी। अगर बच्ची की मौत के लिए कोई जिम्मेदार है तो उसपर कार्रवाई जरूर होगी। -डाॅ. दिनेश कुमार, सीएमओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed