फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल-प्रियंका ने यूपी के इस ढाबे पर ली चाय की चुस्की, सुनी लोगों के 'मन की बात', 17 ताजा तस्वीरें

Wed, 20 Feb 2019 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul-Priyanka gandhi had a Tea on the dhaba in shamli UP Tribute to the martyrs of Pulwama
लोगों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काफिले के साथ कैराना में एक ढाबे पर पहुंच गए। ढाबे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आम लोगों की तरह चाय पी और नाश्ता लिया। युवाओं ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली तो प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की और बच्चों को दुलार किया।
Rahul-Priyanka gandhi had a Tea on the dhaba in shamli UP Tribute to the martyrs of Pulwama
priyanka gandhi rahul gandhi
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले ने हरियाणा के पानीपत होते हुए यूपी में प्रवेश किया। यमुना ब्रिज बॉर्डर के निकट ही कैराना क्षेत्र में सड़क किनारे एक ढाबे पर उनका काफिला रुका।
Rahul-Priyanka gandhi had a Tea on the dhaba in shamli UP Tribute to the martyrs of Pulwama
priyanka gandhi rahul gandhi
वहीं काफिले की कार से उतरे सशस्त्र कमांडो को देखकर ढाबा संचालक सचिन कुमार एक बार तो सकपका गए, लेकिन जब उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका को देखा तो उन्हें एक बारगी तो यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul-Priyanka gandhi had a Tea on the dhaba in shamli UP Tribute to the martyrs of Pulwama
priyanka gandhi rahul gandhi
इसके बाद राहुल, प्रियंका,  उनके साथ राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया टिन शेड के नीचे कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने यहां सादगी के साथ चाय नाश्ता किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। युवाओं ने राहुल के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
Rahul-Priyanka gandhi had a Tea on the dhaba in shamli UP Tribute to the martyrs of Pulwama
priyanka gandhi rahul gandhi
इस दौरान वहां पहुंची कई महिलाओं के साथ प्रियंका ने बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके साथ घर परिवार की बात की। इस दौरान प्रियंका गांधी एक साधारण गृहिणी की तरह नजर आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed