फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा एनकाउंटर की रात का पूरा सच, बुजदिल आतंकी ने ऐसे किया था अजय पर वार

Wed, 20 Feb 2019 06:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Pulwama encounter, martyr Ajay's friend told that terrorists had attacked with back
martyr ajay kumar

जांबाज अजय कुमार के हौसले पर उनकी यूनिट के जवान भी गर्व करते थे। अजय सर्च ऑपरेशन टीम के सदस्य थे। टीम में आगे बढ़कर अजय आतंकियों से लोहा लेते थे। आगे जानिए पुलवामा एनकाउंटर की रात का पूरा सच:-

Pulwama encounter, martyr Ajay's friend told that terrorists had attacked with back
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बीती रविवार रात पुलवामा के पिंगलीना क्षेत्र के एक मकान में छुपे दो आतंकियों को ढेर करके सेना ने सर्च ऑपरेशन किया था। जिसमें एक आतंकी मकान से बाहर पास में ही गड्ढे में छुपा था। उस बुजदिल आतंकी ने अजय को पीछे से गोली मारी थी। यह बात अजय के पार्थिव शरीर के साथ आए एक साथी ने बताई।

Pulwama encounter, martyr Ajay's friend told that terrorists had attacked with back
martyr ajay kumar

आतंकियों ने अजय पर कैसे वार किया? उस समय अजय क्या कर रहे थे? गोलियां आमने-सामने चलीं या फिर बम फेंका गया? ऐसे कई सवाल शहीद अजय के परिजनों के जेहन में उठ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama encounter, martyr Ajay's friend told that terrorists had attacked with back
martyr ajay kumar

सोमवार रात अजय का पार्थिव शरीर मेरठ कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल में पहुंचा। इसकी जानकारी लगते ही अजय के पिता और चचेरे भाई समेत करीब दस लोग मिलिट्री अस्पताल (एमएच) पहुंच गए। अजय के पार्थिव शरीर को मेरठ लाने वालों में उनकी यूनिट का एक जवान भी शामिल था। परिजन पुलवामा में रविवार आधी रात हुए सर्च ऑपरेशन के बारे में जानने लगे।

विज्ञापन
Pulwama encounter, martyr Ajay's friend told that terrorists had attacked with back
martyr ajay kumar

दो आतंकी मार गिराए थे
सेना के जवान (अजय के दोस्त) ने बताया कि वह भी मुठभेड़ में अजय के साथ था। रविवार रात करीब 12 बजे थे। एक सूचना पर यूनिट के मेजर विभूति शंकर के नेतृत्व में अजय और सेना के करीब 30 जवान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पिंगलीना क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर एक मकान में पांच आतंकी छुपे थे। आतंकियों से सीधी मुठभेड़ हुई। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना मकान में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। पूरा मकान खंगाल डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिस पर सेना ने वापस लौटने की तैयारी कर ली थी। तभी मकान के पास एक गड्ढे में छुपे एक आतंकी ने सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिसमें अजय शहीद हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed