फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर: दीवाली जैसा माहौल... राममय हुआ पूरा शहर, जगह-जगह बांटी गई मिठाई, देखिए तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Aug 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Ram Temple: Bhoomi Poojan in Ayodhya and peoples is celebrated with Diwali in Baghpat
राम मंदिर को लेकर खुशी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद जिलेभर में दीवाली जैसा माहौल बन गया। जिला राममय हो गया। मिठाई बांटी गई। घर, गलियों और मंदिरों में दीपक जलाए गए। भगवान श्रीराम की आरती हुई। आतिशबाजी की गई। आगे देखिए तस्वीरें- 

Ram Temple: Bhoomi Poojan in Ayodhya and peoples is celebrated with Diwali in Baghpat
आरती करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में खुशी मनाई गई। पूजा अर्चना की गई। लड्डू बांटे और तिरंगा भी लहराया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Ram Temple: Bhoomi Poojan in Ayodhya and peoples is celebrated with Diwali in Baghpat
प्रसाद वितरित किया - फोटो : अमर उजाला

नगर के शालिग्राम मंदिर के निकट रामस्वरुप सनातन धर्म संस्कार संस्थान ट्रस्ट के कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, जो सनातनी परंपरा व संस्कृति के मस्तक पर विजय तिलक कर रहा है। कांग्रेस नेता अनिल देव त्यागी, हर्ष शास्त्री, नागेश शर्मा एडवोकेट, राजकुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Temple: Bhoomi Poojan in Ayodhya and peoples is celebrated with Diwali in Baghpat
राम मंदिर को लेकर खुशी - फोटो : अमर उजाला

आरएएस के पूर्व जिला कार्यवाह कंवरपाल ने कहा कि पांच सौ साल बाद यह बड़ी उपलब्धि है। रामभक्तों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। जिला मंत्री विपिन कुमार रुहेला ने कहा कि मंदिर आंदोलन की लड़ाई लड़ने वालों के लिए यह गौरव का विषय है। भाजयुमो के नगराध्यक्ष सुधारस चौहान ने कहा कि भाजपा ने इतिहास रच दिया है। रजत उपाध्याय, राहुल शर्मा, अजय शर्मा, अंकित कश्यप, उत्तम राजपूत, टोनी, सोनू गुप्ता, रजत मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ram Temple: Bhoomi Poojan in Ayodhya and peoples is celebrated with Diwali in Baghpat
राम मंदिर को लेकर खुशी - फोटो : अमर उजाला

अखंड रामायण पाठ का आयोजन
खट्टा प्रहलादपुर गांव के भगवतपुरी महाराज मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्री राम के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गौरी शंकर, तपस्वी महावीर पुरी, मधुसूदन शास्त्री ने मार्गदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed