{"_id":"6970532196c6ad6c0502c226","slug":"saharanpur-family-murder-suicide-ashok-had-also-attempted-to-kill-his-family-year-ago-had-attempted-suicide-2026-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार हत्या और सुसाइड में बड़ा खुलासा: संग्रह अमीन के साले ने खोला राज... एक साल पहले भी हुआ था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार हत्या और सुसाइड में बड़ा खुलासा: संग्रह अमीन के साले ने खोला राज... एक साल पहले भी हुआ था ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:13 AM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में चार हत्या और खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। संग्रह अमीन ने एक साल पहले भी परिवार को खत्म करने का प्रयास किया था। साथ ही खुदकुशी की भी कोशिश की थी। संग्रह अमीन अशोक के साले ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
Saharanpur family murder suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के नकुड़ के सरसावा से पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए चले जाने के बाद गांव खारीबांस पहुंचे मृतका अंजिता के हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव नंदगढ़ निवासी भाई राहुल ने बताया कि करीब एक साल पहले भी जीजा अशोक ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि गनीमत रही थी कि सभी सकुशल बच गए थे। राहुल ने बताया कि सरसावा का वह मंजर अभी भी उसके दिमाग में घूम रहा है। बताया कि शवों देखकर लग रहा है कि गोली मारने से पहले उन्हें नींद या नशीली गोलियां दी गई होंगी। क्योंकि सभी अपने बिस्तर पर थे और देखकर नहीं लग रहा था कि उनके साथ हाथापाई हुई हो।
Trending Videos
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले हुई घटना से सभी सतर्क रहते थे
राहुल ने बताया कि जब करीब एक साल पहले वह घटना हुई थी तब से सभी सतर्क रहते थे। जीजा अशोक को देखकर नहीं लगता था कि इस बार इतना बड़ा और घातक कदम उठा लेंगे।
राहुल ने बताया कि जब करीब एक साल पहले वह घटना हुई थी तब से सभी सतर्क रहते थे। जीजा अशोक को देखकर नहीं लगता था कि इस बार इतना बड़ा और घातक कदम उठा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'अशोक करीब कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान'
गांव के पड़ोसी जितेंद्र राठौर ने बताया कि अशोक करीब कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। उसका चंडीगढ़ से इलाज भी चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व अशोक के पिता सुरेंद्र सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

संग्रह अमीन अशोक के परिवार की मौत के बाद नकुड़ तहसील में शोक प्रकट करते संग्रह अमीन व अन्य तहसीकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना के समय अशोक ने आत्महत्या का प्रयास किया
उस समय रिटायरमेंट के पांच-छह दिन शेष थे। इसके बाद अशोक को मृतक आश्रित में यह नौकरी मिली थी। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना के समय अशोक ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
उस समय रिटायरमेंट के पांच-छह दिन शेष थे। इसके बाद अशोक को मृतक आश्रित में यह नौकरी मिली थी। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना के समय अशोक ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक बेहद साधारण किस्म का व्यक्ति था
राजस्व संग्रह अमीन की परिवार सहित मौत की सूचना पर तहसील कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। संग्रह अमीन संघ व अन्य तहसील कर्मियों ने तहसील में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। संघ के तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि अशोक बेहद साधारण किस्म का व्यक्ति था।