मेरठ में वाहन कटान के लिए बदनाम सोतीगंज में पुलिस ने बुधवार को फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ी साकिब की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान पुलिस टीम का हलका विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के सामने किसी की एक न चली। जानकारी के अनुसार सदर बाजार और ब्रह्मपुरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को सोतीगंज के कबाड़ी साकिब उर्फ कद्दू की तकरीबन तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली।
सोतीगंज में फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी साकिब की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, छह आवास और नौ वाहन किए जब्त
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:40 PM IST
सार
बुधवार को सोतीगंज के कबाड़ी साकिब उर्फ कद्दू की तकरीबन 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। चोरी की गाड़ियों काटने के लिए बदनाम सोतीगंज में भले ही पुराने पार्ट्स की बिक्री बंद हो गई, लेकिन कबाड़ियों ने धंधा बंद नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन