फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश तो कहीं दिन भर छाए रहे काले बादल, शाम को दिखा सूर्यास्त का अद्भुत नजारा, तस्वीरें

Thu, 06 Aug 2020 09:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Sunset creats an Amazing view today in western UP, look at these pictures
सूर्यास्त - फोटो : amar ujala
गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं दिन भर काले बादल उमड़ते रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। वहीं शाम होते होते मौसम और भी खुशगंवार हो गया और आसमान एक अदभुत नजारा दिखाई दिया। लोगों ने दिन ढलने के वक्त प्रकृति की इस अदभुत छटा को अपने कैमरे में कैद किया। देखें ये तस्वीरें :-
Sunset creats an Amazing view today in western UP, look at these pictures
सूर्यास्त - फोटो : amar ujala
मेरठ बागपत समेत पश्चिम के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर आंधी तुफान ने लोगों को परेशान किया दोपहर में उमस बढ़ी लेकिन शाम को मौसम में नमी रही। शाम को अस्त होते सूर्य की छटा बेहतरीन नजर आई।

बिजनौर में गुरुवार को दोपहर बाद से काले बादल छा गए थे। बादलों को देखकर लगा कि अब बारिश होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। बारिश तो नहीं हुई केवल बूंदाबांदी होकर ही बादल छंट गए। बूंदाबांदी होने से उमस और बढ़ गई।
 
Sunset creats an Amazing view today in western UP, look at these pictures
सूर्यास्त - फोटो : amar ujala
मंडावली और मंडावर क्षेत्र में जमकर बदला बरसे।15 मिनट की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया। मंडावर में काफी देर तक बारिश हुई।

गांवों और शहर की सड़कें बारिश से जलमग्न हो गईं। बारिश से खादर के किसानों के चेहरे खिल गए। बच्चों ने भी बारिश में नहाकर खूब आनंद लिया।पास के गांव बेगावाला में भी अच्छी बारिश हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunset creats an Amazing view today in western UP, look at these pictures
बारिश से जलभराव।
स्योहारा में जमके बरसा पानी
शाम को हुई बारिश से जहां एक और मौसम खुशनुमा हुआ, वहीं मात्र 20 मिनट की बारिश ने नगरपालिका की सड़कों एवं नालों की सफाई की पोल खोल कर रख दी।

थोड़ी देर की बारिश में ही सोमवार का बाजार आरएसपी इंटर कालेज मार्ग पर हुए जलभराव के कारण राहगीरों को मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से साइकिल सवार लोग कई स्थानों पर गिर गए।
विज्ञापन
Sunset creats an Amazing view today in western UP, look at these pictures
सूर्यास्त - फोटो : amar ujala

बारिश के बाद धामपुर के आसमान में ढलते सूरज का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूरज की पीली किरणों से आसमान पीले रंग में रंग गया। सूर्यास्त के समय सूरज की पीली रोशनी ने सारा आसमान पीले रंग से ढक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed