पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान अमित और प्रदीप को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। शहीदों की अंतिम शव यात्रा में भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं ने शोक सभा आयोजित करके अमर शहीदों श्रद्धांजलि दी।
शनिवार को श्री मंदिर हनुमान धाम पर मंदिर समिति की ओर से हुई शोकसभा में शहीद जवान अमित कुमार और प्रदीप को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे-
https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ
शहर के नगर व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर रोष प्रकट किया। मौके पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेशचंद बंसल, संजीव संगल, मनोज गोयल, सचिन जिंदल, संजय, फैजल अहमद, संजय नेहरू, विपिन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ताहिर, सुशील, नीरज गर्ग मौजूद रहे।
उधर, अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष शिवचरण संगल के प्रतिष्ठान में आयोजित शोक सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में शोकसभा हुई।
इस मौके पर प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन, पंकज गर्ग, शशि चौहान, रीना गौतम, उमेश शर्मा, राकेश, अंकित गर्ग और छात्र-छात्राओं ने जवानों की शहादत को नमन किया। खंद्रावली गांव में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से सीआरपी जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।