केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बनत कस्बे में 21वीं बटालियन के जवान प्रदीप कुमार के निवास पर पहुंचे।
केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, देखिए तस्वीरें
शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद सत्यपाल सिंह ने उनके पिता जगदीश कुमार और पुत्रों सिद्धार्थ और विजयंत को ढांढस बंधाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदीप के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।
Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे-
https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ
केंद्रीय राज्यमंत्री ने शामली के ही मोहल्ला रेलपार के कुड़ाना रोड स्थित 92वीं बटालियन के जवान शहीद अमित कुमार के घर भी पहुंचकर उनके पिता सोहनपाल सिंह और उनके पुत्रों को सांत्वना दी।
उन्होंने शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में सरकार साथ है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र को अपने वीर जवानों की शहादत पर गर्व है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और आतंकवादियों एवं उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उधर, ऊन क्षेत्र के हसनपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलवामा में कायरता पूर्ण आतंकी हमले में मारे गए जवानों की शहादत पर गांव के गुरुद्वारा में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण किया। गांव में गलियों में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रियंका, गुड्डी शर्मिला, पुष्पा, इंदिरा, कृष्णा, समुंदरी, नाथीराम सैनी, अमरजीत सैनी, महेंद्र लोकेंद्र, रविंद्र सैनी, श्यामलाल, अरुण आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
