सब्सक्राइब करें

क्यों हुआ शहीद अमित की शव यात्रा में हंगामा ? वजह में छिपी परिजनों की बड़ी मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Feb 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Jammu Pulwama terror attack, Why ruckus at funeral in martyr Amit
shamli jawan

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अमित कुमार की समाधि के लिए जमीन देने और उसी पर अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने शव यात्रा बीच में ही रोककर हंगामा करने लगे। करीब तीन घंटे की गहमागहमी के बाद प्रशासन द्वारा आश्वासन देकर पूर्व निर्धारित नगरपालिका के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

Trending Videos
Jammu Pulwama terror attack, Why ruckus at funeral in martyr Amit
shamli jawan

शामली निवासी सीआरपीएफ के जवान अमित कुमार की शहादत की सूचना के बाद परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा था। कुछ लोग शहीद की समाधि के लिए प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग पहले दिन से ही कर रहे थे। शुक्रवार रात भी परिजनों ने गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम और एसपी के सामने भी जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। परिजनों ने यहां तक कहा था कि जब तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उस समय अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Pulwama terror attack, Why ruckus at funeral in martyr Amit
shamli jawan

वहीं शनिवार सुबह कुछ लोग शहीद की समाधि के लिए भूमि उपलब्ध कराने की जिद पर अड़ गए। महिलाएं शहीद के घर के बाहर बैठ गईं और कहा कि जब तक भूमि नहीं मिलेगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Jammu Pulwama terror attack, Why ruckus at funeral in martyr Amit
साध्वी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सुबह पहुंची साध्वी प्राची ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की। रेलपार में तालाब के निकट समाधि के लिए भूमि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। कुड़ाना रोड से शुरू हुई शव यात्रा पंजाबी कालोनी होते हुए जैसे ही रेलपार बाईपास पहुंची तो लोगों ने शव यात्रा बीच में रोक दी। लोग शहीद के सम्मान में समाधि के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि पर अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगे। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि शहीद की अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट में तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Jammu Pulwama terror attack, Why ruckus at funeral in martyr Amit
अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, डीएम और एसपी ने पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने शव यात्रा श्मशान की तरफ न ले जाकर रेलपार की तरफ ले गए। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम से कह दिया कि जहां परिजन कहें वहां अंतिम संस्कार करा दिया जाए। इसके बाद डीएम एसपी ने परिजनों को पूर्व निर्धारित पालिका के श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार के लिए मना लिया। करीब दो बजे दोपहर शव यात्रा टंकी रोड श्मशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed