सब्सक्राइब करें

शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जनरल वीके सिंह सहित इन दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack, villagers including General VK Singh paid homage to martyr Amit and Pradeep
अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवान प्रदीप और अमित को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दोनों की अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों में जबरदस्त गुस्सा भी था और लोगों ने ‘जवानों की शहादत का बदला लो के नारे लगाए।’ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

Trending Videos
Pulwama terror attack, villagers including General VK Singh paid homage to martyr Amit and Pradeep
अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सतपाल सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान, सांसद सहारनपुर राघव लखनपाल, सहित शामली और मुजफ्फरनगर के भाजपा विधायकों ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama terror attack, villagers including General VK Singh paid homage to martyr Amit and Pradeep
shamli jawan

शुक्रवार रात से ही हजारों लोग शहर के रेलपार कॉलोनी निवासी शहीद अमित और बनत कस्बे के शहीद जवान प्रदीप के घर के बाहर जुटे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही दोनों के शव उनके घर पहुंचे। दोनों के घर के पास ही प्रशासन ने एक पंडाल बनवाया गया था। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Pulwama terror attack, villagers including General VK Singh paid homage to martyr Amit and Pradeep
shamli jawan

वहीं इस दौरान बच्चों और युवाओं के हाथों में तिरंगे थे और हर किसी की आंखें नम थीं। सुबह करीब नौ बजे बनत गांव में शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा शुरू हुई। श्मशान घाट पर प्रदीप के बड़े बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के जवानों की गारद ने सशस्त्र सलामी दी।

विज्ञापन
Pulwama terror attack, villagers including General VK Singh paid homage to martyr Amit and Pradeep
shamli jawan

इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे शामली रेलपार कॉलोनी में अमित के शव जनता दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद शव यात्रा शुरू हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed