फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arrested: वर्चुअल ID बनाने का एक्सपर्ट है हबीबुल, 50 आतंकियों को दे चुका है आईडी, यूपी के साथियों के नाम खोले

Sun, 14 Aug 2022 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Aug 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Arrested Habibul is an expert in creating virtual ID, has given ID to fifty terrorists
हबीबुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में यूपी एटीएस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने सहारनपुर से गिरफ्तार आंतकी नदीम के फिदायीन साथी हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह को कानपुर के सैय्यदबाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।



हबीबुल वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है। यह जैश का एक्टिव आंतकी है। इसने करीब 50 आंतकियो की फर्जी वर्चुअल आईडी भी बनाई थी। यह मूलरूप से मोतिहारी बिहार का रहने वाला है की आईडी भी इसी ने बनाई थी। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में हैं। नदीम और हबीबुल ने यूपी में रह रहे अपने कई साथियो के नाम एटीएस को बता दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही और आंतकियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Terrorist Arrested Habibul is an expert in creating virtual ID, has given ID to fifty terrorists
हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला। - फोटो : amar ujala

70 पेज की पीडीएफ से खुले कई बड़े राज
जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के संपर्क में रहे मोहम्मद नदीम के फोन से बरामद हुई 70 पेज की पीडीएफ फाइल में आतंक फैलाने का तरीका बताया गया है। इस पीडीएफ फाइल में बारूद इक्कठा करने से लेकर फिदायीन हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एटीएस के हाथ ऐसे कई अहम सुराग लगे हैं, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
 

Terrorist Arrested Habibul is an expert in creating virtual ID, has given ID to fifty terrorists
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान बुलाकर विशेष ट्रेनिंग देने की थी तैयारी
कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी नदीम को आतंकियों ने पीडीएफ फाइल भेजकर कहा था कि वह पीडीएफ फाइल में दिए गए निर्देशों को पूरा करे। इसके बाद वह फिदायीन हमले के लिए तैयार हो जाएगा और उसे पाकिस्तान बुलाकर विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उसे यह भी बताया जाएगा कि किन-किन जगहों पर कैसे हमले करने हैं। फिलहाल नुपुर शर्मा की हत्या का टॉस्क नदीम को आतंकी संगठनों के आकाओं ने दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Arrested Habibul is an expert in creating virtual ID, has given ID to fifty terrorists
आतंकी नदीम। - फोटो : amar ujala

लोगों से दूरी रखता था नदीम
गांव कुंडाकला निवासी नदीम के जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के संपर्क होने का खुलासा होने पर ग्रामीण भी हैरान हैं। नदीम के मामले को लेकर गांव में जगह-जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण बताते हैं कि नदीम किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। वह खेत पर काम में या फिर मोबाइल फोन में व्यस्त रहता था।

विज्ञापन
Terrorist Arrested Habibul is an expert in creating virtual ID, has given ID to fifty terrorists
नदीम का पिता। - फोटो : amar ujala

गांव कुंडाकला निवासी नफीस के दो बेटों नदीम और तैमूर को एटीएस के उठाने और उसके बाद उनमें से नदीम के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदीम सीधा-साधा लड़का था, लेकिन उसके संपर्क आतंकियों से कैसे हो गए, इसका उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं आंतकी नदीम के फिदायीन साथी हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कई साथी खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। जल्द ही जनपद से इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed