फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: सांसों के लिए रातभर भटक रहे तीमारदार, तस्वीरों में देखिए ऑक्सीजन प्लांट का हाल

Fri, 30 Apr 2021 03:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Apr 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
The oxygen plant at Bijauli in Meerut is crowded with family members and see photos
ऑक्सीजन प्लांट पर तीमारदार परेशान हो रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मेरठ में बिजौली स्थित प्लांट पर ऑक्सीजन सिलिंडर की उम्मीद को लेकर तीमारदारों की लाइन लगी है। अपनों की ‘सांसों की डोर’ टूट न जाए, इसलिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जरूरतमंद गेट की तरफ टकटकी लगाए हैं। जो भी गेट से बाहर निकलता है उसके पास दौड़कर पहुंच जाते हैं और सिलिंडर के लिए विनती करते हैं। कोई जवाब न मिलने पर हताश होकर फिर इंतजार करने लगते हैं। जिम्मेदारों को डॉक्टरों का पर्चा दिखाते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। 

The oxygen plant at Bijauli in Meerut is crowded with family members and see photos
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : amar ujala

हालात दावे से उलट
- टोकन लेकर खड़े मिले लोग
कई लोगों ने बताया कि परतापुर स्थित कुंडा रोड पर कंसल इंडस्ट्रीज पर टोकन व्यवस्था की गई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी टोकन हाथ में है और अभी तक गैस नहीं मिल रही है। 

The oxygen plant at Bijauli in Meerut is crowded with family members and see photos
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : amar ujala

अन्य जिलों की गाड़ी भी खड़ीं
प्लांट के बाहर दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद अन्य जिलों की गाड़ियां भी खड़ी थीं। इस पर भी वहां खड़े लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुपके से गाड़ियों के द्वारा कालाबाजारी की जा रही है। अमर उजाला ने भी ऐसे ही कई गाड़ियों के नंबर को अपने कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The oxygen plant at Bijauli in Meerut is crowded with family members and see photos
ऑक्सीजन ले जाते परिजन। - फोटो : amar ujala

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, एंबुलेंस भी रोकीं
बुधवार को डीएम के. बालाजी ने दावा किया था कि उपलब्धता के आधार पर ऑक्सीजन सभी को मिलेगी। लेकिन उनके दावे के उलट हालात हैं। महिलाएं हाथ में डॉक्टर का पर्चा लिए खड़ी थीं, लेकिन कोई आश्वासन प्लांट के अंदर से नहीं मिल रहा था। जबकि प्रशासन की तरफ से एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार प्लांट में निगरानी कर रहे थे। इस दौरान जनता का गुस्सा प्रशासन पर बढ़ता जा रहा था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्लांट के गेट को खोलने के लिए उसे बजाना शुरू कर दिया। जो एंबुलेंस आना-जाना कर रही थी उसे भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
The oxygen plant at Bijauli in Meerut is crowded with family members and see photos
ऑक्सीजन प्लांट पर तीमारदार परेशान हो रहे हैं। - फोटो : amar ujala

प्रशासन ने नहीं बताया ऑक्सीजन का स्टॉक
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एक दिन पहले ही ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाओं को अपडेट रखने की बात जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की थी। लेकिन एक भी कार्य पर अभी अमल नहीं किया गया। हालात ये हैं कि ऑक्सीजन स्टॉक की जानकारी भी एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने अपडेट नहीं की। कई बार मैसेज और फोन करने के बाद भी कोई जानकारी उन्होंने नहीं बताई।

ये भी पढ़ें

ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी

कोरोना का खौफ: संक्रमित मुल्जिम से दूर भागती है पुलिस, सामने आए ये चार बड़े मामले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed