उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक खौफनाक वारदात हो गई। दो युवकों की लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि दोनों युवक आपस में परिचित है। हालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खौफनाक : दो युवकों की लाशें देख उड़े अफसरों के होश, कांप गईं ग्रामीणों की रूह, देखें वारदात की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक या टैक्सी चालक होने की आशंका
दोनों युवकों के हाथ पर लालटू लिखा, पहनावा भी एक जैसा, 100 मीटर की दूरी के अंतराल में दोनों के शव मिले। यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता है। आशंका है कि मरने वाले दोनों युवक ट्रक या टैक्सी चालक हो सकते हैं। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए शवों को यहां फेंका गया है। जहां शव मिले हैं, वहां लोग रोजाना नहीं जाते। पुलिस ने बताया है कि शवों की पहचान के लिए दूसरे जिलों में भी फोटो भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों मरने वाले युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए ताकि कोई उनकी पहचान कर लें।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
दोनों शव कंकरखेड़ा क्षेत्र में मिले हैं, लेकिन घटना की सूचना पर पहले रोहटा पुलिस पहुंची थी, क्योंकि उनके थाने से यह दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। वहीं कंकरखेड़ा से आठ किलोमीटर दूर है। दोनों थाने की पुलिस शुरुआत में सीमा विवाद में उलझी रही। एसएसपी ने एसपी देहात से कहा कि इसका मुकदमा रोहटा थाने में दर्ज कराए, भले ही घटनास्थल कंकरखेड़ा थाना लगता हो। शुरू में ही रोहटा पुलिस पहुंची थी और वही अब घटना का खुलासा करेगी।
जैनपुर गांव में फैली सनसनी
मेरठ में रोहटा रोड स्थित जैनपुर गांव के जंगल में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि एक युवक (40) की धारदार हथियार से हत्या की गई तो दूसरे युवक (35) को गला घोंटकर मारा गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं। अभी तक शवों की शनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद दोनों शवों को यहां पर फेंका गया है।
एक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान
एक युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। शव पर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली। उसके हाथ पर लालटू लिखा हुआ है। चेहरे के अलावा भी शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।