फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP candidate List : भाजपा ने मैदान में उतारे तीन नए चेहरे, इन सात नेताओं पर खेला बड़ा दांव

Sat, 15 Jan 2022 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: BJP has nominated three new and four old leaders in the Meerut district and see list
भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। भाजपा ने मेरठ में इस बार तीन नए चेहरों पर दांव खेला है, जबकि चार पुराने नेताओं को ही प्रत्याशी बनाया है। 



भाजपा ने कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर सीट से कमल दत्त शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। सिवालखास विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जितेंद्र सतवई का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा ने मनिंदर पाल सिंह पर दांव खेला है। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है। वहीं टिकटों की घोषणा के बाद मेरठ में भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है।

UP Election 2022: BJP has nominated three new and four old leaders in the Meerut district and see list
मनिंदरपाल सिंह - फोटो : amar ujala

बताया गया कि प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मानाया। यही नहीं ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं।

UP Election 2022: BJP has nominated three new and four old leaders in the Meerut district and see list
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक दोबारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरधना से विधायक संगीत सोम को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022: BJP has nominated three new and four old leaders in the Meerut district and see list
सत्यवीर त्यागी - फोटो : amar ujala

दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी को भी पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार पार्टी ने जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP has nominated three new and four old leaders in the Meerut district and see list
अमित अग्रवाल - फोटो : amar ujala

कैंट में टिकट की रेस जीते अमित अग्रवाल 
कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक 20 के करीब दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed