मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन के अभाव में 11 माह की बेटी ने एक बेबस पिता की गोदी में ही दम तोड़ दिया। शहर के विभिन्न अस्पताल में भटकने के बाद जब कहीं बेटी भर्ती नहीं हुई तो जिला चिकित्सालय पहुंचा, यहां भी बेटी को ऑक्सीजन नहीं मिली तो गोद में ही दम तोड़ दिया।
{"_id":"6089157c8ebc3ebd045cb021","slug":"up-news-a-baby-girl-died-in-her-father-s-lap-in-muzaffarnagar-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता
Wed, 28 Apr 2021 02:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले की जानकारी देते बच्ची के पिता।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर निवासी अशोक पुलिस लाइन में कार्यरत अपने भाई रवि के पास परिवार के साथ आया हुआ था। उसकी 11 माह की बेटी सोमा रात से बीमार थी। किसी तरह रात गुजारी और सुबह को शहर के कई अस्पताल में वह पहुंचा, किसी ने भर्ती नहीं किया।
मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत।
- फोटो : amar ujala
एक चिकित्सक ने देखा तो बताया कि इसे ऑक्सीजन की आवश्यकता है। सभी जगह भटकने के बाद वह जिला चिकित्सालय में पहुंचा और यहां इमरजेंसी में दिखाया। यहां भी उसकी बेटी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और बेटी ने गोद में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को गोद में लेकर भटकते रहे पिता।
- फोटो : amar ujala
उधर, छोटूराम डिग्री कॉलेज के लिपिक अरुण कुमार में कोरोना से लक्षण आ रहे थे। चुनाव में ड्यूटी के बाद से उसकी तबीयत खराब थी, उसकी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अभी आई नहीं।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद तबीयत अधिक बिगड़ी तो परिजन ईवान अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां स्टाफ ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। परेशान परिवार वाले कुछ ओर रास्ता निकालते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसे एटूजेड स्थित आवास लाया गया।
ये भी पढ़ें
. बेबसी: नहीं मिली एंबुलेंस, कार में ले जाना पड़ा शव, जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, सबूत हैं ये तस्वीरें
. यूपी: पहले प्रेम विवाह, फिर हुआ बड़ा विवाद, महिला की शिकायत पर दूसरी बरात लेकर निकला युवक
ये भी पढ़ें
. बेबसी: नहीं मिली एंबुलेंस, कार में ले जाना पड़ा शव, जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, सबूत हैं ये तस्वीरें
. यूपी: पहले प्रेम विवाह, फिर हुआ बड़ा विवाद, महिला की शिकायत पर दूसरी बरात लेकर निकला युवक