{"_id":"5ce6dc4bbdec22072d1b9a74","slug":"uttar-pradesh-lok-sabha-election-2019-results-2019-sanjeej-baliyan-celebrates-after-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जीत के बाद संजीव बालियान ने लहराई तलवार, गूंजे मोदी जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जीत के बाद संजीव बालियान ने लहराई तलवार, गूंजे मोदी जिंदाबाद के नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जश्न मनाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लोकसभा चुनाव में केसरिया लहराने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और नारेबाजी के बीच शहर में जश्न मनाया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ शहर के मुख्य मार्गों से जीत का जुलूस निकाला गया। इस दौरान संजीव बालियान ने जीत के बाद तलवार भी लहराई। आगे देखें तस्वीरें:-
Trending Videos
2 of 8
जश्न मनाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
शिव चौक पर उमड़े समर्थकों के बीच डॉ बालियान ने आरती की और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान की जीत निश्चित होते ही नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर भारत माता की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे।
4 of 8
संजीव बालियान की जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लगातार दूसरी बार चुनाव जीते डॉ बालियान को शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी आदि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले मिल कर बधाई दी। यहां से विजयी जुलूस में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानसठ रोड फ्लाईओवर, महावीर चौक, कोर्ट रोड, झांसी रानी चौक, टाउन हाल रोड होते हुए जुलूस शिव चौक पहुंचा। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता झूम कर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
5 of 8
संजीव बालियान की जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कई जगहों पर डॉ बालियान का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में उन्हें तलवार भेंट की। जश्न के दौरान उन्हें कंधे पर उठा लिया। डॉ बालियान ने अपनी धर्मपत्नी डॉ सुनीता बालियान और बेटी के साथ शिव मूर्ति पर आरती की। जुलूस में डीजे पर देश भक्ति के तराने बजते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।