सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी की केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस बार भी रहेगी तगड़ी दावेदारी, सबसे ऊपर हैं ये तीन बड़े नाम

अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Western UP will be in strong in the Union Cabinet with these three leaders
राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा-बाएं - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्रिमंडल में वेस्ट यूपी से इस बार भी तगड़ी दावेदारी रहेगी। पिछली बार जहां बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह और गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा मंत्रिमंडल में शामिल थे। इनकी दावेदारी तो रहेगी ही, साथ ही इस बार सांसद की हैट्रिक लगाने वाले राजेंद्र अग्रवाल तगड़े दावेदार हैं। बुलंदशहर से भारी मतों से जीतकर संसद में पहुंचने वाले भोला सिंह की भी प्रबल दावेदारी रहेगी।

 
Trending Videos
Western UP will be in strong in the Union Cabinet with these three leaders
बागपत से प्रत्याशी सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
पिछले लोकसभा में भी सत्यपाल सिंह बागपत की सीट से जीते थे। सत्यपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन करने वाले सत्यपाल सिंह ने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को हराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Western UP will be in strong in the Union Cabinet with these three leaders
बीजेपी विधायक सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
तीन साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होने पर उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था। उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया था। वहीं, गौतमबुद्धनगर के सांसद और पेशे से चिकित्सक रहे डॉ. महेश शर्मा साल 2014 में जब भाजपा के सांसद बने थे तो उन्हें भारत सरकार का संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में स्वतंत्र रूप से राज्य मंत्री बनाया गया था। 

 
Western UP will be in strong in the Union Cabinet with these three leaders
वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह पिछली केंद्र सरकार में उत्तर पूर्वी भारत से संबंधित मामलों के राज्यमंत्री रहे थे। बाद में उन्हें विदेश राज्यमंत्री भी बनाया गया। राजनीति में आने से पहले वह 26वें थल सेना अध्यक्ष और प्रशिक्षित कमांडो रह चुके हैं। इस बार भी वेस्ट यूपी से इन तीनों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में तगड़ी दावेदारी है। 
 
विज्ञापन
Western UP will be in strong in the Union Cabinet with these three leaders
राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा - फोटो : अमर उजाला
जनरल वीके सिंह और डॉ. महेश शर्मा भारी मतों से जीते हैं। इनके अलावा इस बार दो और सांसदों की दावेदारी रहेगी। यह दोनों मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह हैं। भोला सिंह भारी मतों से जीते हैं। वहीं राजेंद्र अग्रवाल की दावेदारी इसलिए ज्यादा मजबूत है, क्योंकि वह तीसरी बार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed