फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज में प्यार, शादी और फिर बेरहमी से पत्नी की हत्या, पढ़ें सात साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Tue, 28 May 2019 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 May 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found wrapped in blanket in a flat in Meerut
पूजा और जसवीर भाटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पॉश गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट के फ्लैट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए और अपना जुर्म कुबूल लिया। आगे देखें कैसे एक सात साल की प्रेमकहानी का हुआ खौफनाक अंत और कैसे बदबू से खुला इस पूरे प्रकरण का राज: -


 
woman dead body found wrapped in blanket in a flat in Meerut
पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के मुताबिक परीक्षितगढ़ के शिवपुरी गांव निवासी जसवीर भाटी पत्नी पूजा भाटी (36) के साथ गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बी-403 फ्लैट में किराए पर रह रहा था। जसवीर कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी है।

फ्लैट मालिक मानवेंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगानगर है। जसवीर और पूजा की सात साल पहले लव मैरिज हुई थी। अपार्टमेंट की सफाई करने वाला सुशील सोमवार को फ्लैट पर पहुंचा तो उसे फ्लैट के आसपास से दुर्गंध आ रही थी।

woman dead body found wrapped in blanket in a flat in Meerut
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कंबल में लिपटा मिला शव
खोजबीन के बाद पता चला कि फ्लैट नंबर 403 में बाहर से ताला लगा हुआ था, जहां से दुर्गंध आ रही थी। सुशील ने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर गंगानगर एसओ रवि चंद्रवाल और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो बेडरूम में महिला का शव कंबल में लिपटा मिला। तीव्र दुर्गंध होने के चलते पुलिसकर्मियों का हाल बुरा हो गया। शव को किसी तरह फ्लैट से निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman dead body found wrapped in blanket in a flat in Meerut
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को की थी हत्या
सीओ सदर देहात के अनुसार पुलिस ने महिला के पति जसवीर सिंह की जानकारी जुटाई। जिस पर लोगों ने फ्लैट दो-तीन दिन से बंद रहना बताया। पुलिस ने जसवीर के मोबाइल फोन पर बात की। लेकिन जसवीर ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर जसवीर की तलाश की गई।

दोपहर करीब तीन बजे जसवीर को पुलिस ने कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार जसवीर ने बताया कि उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक था। उसने विगत शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
woman dead body found wrapped in blanket in a flat in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दुर्गंध आती थी, फ्लैट पर ताला था
इंचौली निवासी सफाई कर्मी सुशील की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। सफाई कर्मी ने बताया कि उसे दो तीन दिन से दुर्गंध आ रही थी। लेकिन रोजाना ही फ्लैट का ताला लगा मिलता था। सोमवार को दुर्गंध तेज हुई तो उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed