फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार से भरोसा टूटा, सरकारी नौकरी पाने को टोने-टोटके का सहारा ले रहे युवा, तस्वीरों में जानें हकीकत

Mon, 03 Feb 2020 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Feb 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Young people resorting blind faith to get government jobs, know the reality in pictures
टोना टोटका - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी पाने के लिए अब युवाओं का सरकार से भरोसा टूट गया है। ऐसे में युवाओं ने सरकारी नौकरी पाने को अंधविश्वास के मार्ग पर चल टोना टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।



उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं द्वारा टोने टोटके का सहारा लेने की इस हकीकत को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आगे जानें आखिर क्या है पूरा माजरा: -

Young people resorting blind faith to get government jobs, know the reality in pictures
टोना टोटका - फोटो : अमर उजाला

युवाओं का लग रहा है कि वर्तमान हालातों में सरकार उन्हें नौकरी देने मे नाकाम साबित हो रहा है। तो केवल टोना टोटका ही एक मात्र सहारा रह गया है। जो उन्हें किसी ने किसी विभाग में सरकारी नौकरी दिला सकता है।

यहीं कारण है कि अब युवा सरकारी नौकरी पाने को टोना टोटके का जमकर इस्तेमाल कर रहे है। इसका जीता जागता एक नमूना धामपुर में नगीना चौक पर हो रहे सौंदर्यकरण निर्माण के दौरान नींव खुदाई के समय दिखाई दिया।

Young people resorting blind faith to get government jobs, know the reality in pictures
टोना टोटका - फोटो : अमर उजाला

धामपुर में नगीना चौक महात्मा ज्योतिबाफूले पार्क का पालिका की ओर से सौंदर्यकरण का काम कराया जा रहा है। 31 जनवरी को क्षेत्र के विधायक अशोक राणा ने सौंदर्यकरण का कार्य कराने को इसका शिलान्यास किया है। जहां निर्माण कार्य के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Young people resorting blind faith to get government jobs, know the reality in pictures
चबूतरे पर टोना-टोटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगीना चौक का शिलायांस कराने के बाद संबंधित ठेकेदार ने यहां पर काम शुरू कर दिया है। पार्क की नींव की खुदाई करते वक्त यहां पर मिट्टी की हंडियों में अंडे, काली दाल, काला तबीज, तेल, लोहा, नींबू, लाल मिर्च, कलावा, नारियल आदि रखे मिल रहे है।

विज्ञापन
Young people resorting blind faith to get government jobs, know the reality in pictures
टोना टोटका - फोटो : अमर उजाला

पार्क में कई स्थानों मिट्टी के कुल्हड़ों में बाल, कपड़े आदि गढ़े हुए मिल रहे है। सोमवार को नगीना चौक पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब वहां पर नींव की खुदाई व चिनाई करते वक्त राज मिस्त्रियों को एक पोटली में बाएं पैर का एक जूता गड्डे में दबा मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed