सब्सक्राइब करें

भूपेंद्र सिंह बने यूपी भाजपा के 'चौधरी': पढ़ें उनके चयन के मायने, जानिए- मां-पत्नी और बेटे ने क्या कहा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Bhoopendra Singh Chaudhary Becomes UP BJP Chief Important things about Chaudhary's family
खुशी मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनको यह जिम्मेदारी मिलने से परिवार और उनके समर्थकों में उत्साह है। चौधरी के बेटे शुभम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो जिम्मेदारी दी है, वो बहुत बड़ी है। प्रदेश बहुत बड़ा है, 2024 का चुनाव होना है। इस सभी चीजों को देखते हुए पिता जी अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से पालन करेंगे।



कहा कि पार्टी की नीतियों के मुताबिक ही काम करते हुए और प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में वो अपना काम करेंगे। हमारे मुरादाबाद को पहली बार इतना अहम पद मिला है। हम लोगों में बहुत खुशी है। वहीं, चौधरी की पत्नी निशी ने कहा कि पति लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से हम सभी में बहुत खुशी है।

भूपेंद्र सिंह की मां शकुंतला देवी ने कहा कि बेटे का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना बहुत खुशी की बात है। बेटा खूब तरक्की करे, मेरा यही आशीर्वाद है। छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का पल है। उन्होंने 30 से अधिक साल तक पार्टी के लिए काम किया है। चचेरे भाई देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम सभी बहुत खुश हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो और आगे बढ़ें।

Trending Videos
Bhoopendra Singh Chaudhary Becomes UP BJP Chief Important things about Chaudhary's family
खुशी मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में अहम बातें
  • पिता का नाम: स्व. करन सिंह
  • माता का नाम: शकुंतला देवी
  • जन्म तिथि : 30.06.1967
  • सदस्य : विधान परिषद
  • शैक्षिक योग्यता : इंटरमीडिएट
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhoopendra Singh Chaudhary Becomes UP BJP Chief Important things about Chaudhary's family
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

उपलब्धियां

  • वर्ष 1989 में भाजपा से जुड़े 
  • वर्ष 1990 में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बने
  • वर्ष 1994 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बने
  • वर्ष 1995 में भाजपा के जिला महामंत्री बने
  • वर्ष 1996-2000 तक  भाजपा जिलाध्यक्ष रहे
  • वर्ष 1999 में संभल से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े
  • वर्ष 2000-2007 तक भाजपा के मंडल संयोजक रहे
  • वर्ष 2007-2011 तक भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय मंत्री रहे
  • वर्ष 2011-2018 तक भाजपा पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष रहे
  • वर्ष 2016 में विधान परिषद सदस्य बने
  • वर्ष 2017 में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग (एमओएस) उप्र सरकार रहे
  • वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री पंचायतीराज विभाग बने
  • वर्ष 2022 में कैबिनेट मेंत्री पंचायतीराज विभाग बने
Bhoopendra Singh Chaudhary Becomes UP BJP Chief Important things about Chaudhary's family
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
चौधरी के चयन के मायने

चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोट बैंक साधने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Bhoopendra Singh Chaudhary Becomes UP BJP Chief Important things about Chaudhary's family
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

वहीं, लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पश्चिम से पूर्वांचल तक ओबीसी वोट बैंक में अच्छा संदेश जाएगा। वह मुरादाबाद के महेंद्र गांव के रहने वाले हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed