सब्सक्राइब करें

पीतल कारोबारी डकैती केस: दो बदमाशों से बरामद किए 29.40 लाख, बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 13 Jun 2026 05:18 PM IST
सार

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र में कारोबारी मो. इमरान के घर 10 मई को हुई 1.20 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित और अंकित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पाकबड़ा के पास एक खंडहर से 29.40 लाख रुपये बरामद किए गए। इस मामले में कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अरशद वारसी समेत कुल आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन
Brass trader robbery case: ₹29.40 lakh recovered from two miscreants; daughter and her lover arrested.
पीतल कारोबारी के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में कारोबारी मो. इमरान के घर डकैती डालने में शामिल रहे दो बदमाश रोहित और अंकित को पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पाकबड़ा के पास एक खंडहर में छिपाकर रखे 29.40 लाख रुपये बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Brass trader robbery case: ₹29.40 lakh recovered from two miscreants; daughter and her lover arrested.
Robbery at Brass Trader - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस मामले में पुलिस कारोबारी की बेटी अरीबा और उसके प्रेमी अरशद वारसी समेत आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी मो. इमरान पीतल कारोबार के साथ ही प्रॉपर्टी का काम करते हैं।

Brass trader robbery case: ₹29.40 lakh recovered from two miscreants; daughter and her lover arrested.
पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वह नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पत्नी सीमा, दो बेटी और दो बेटों के साथ रहते हैं। 10 मई की देर रात उनके घर में डिजिटल लॉक खोलकर छह बदमाश घुस गए थे। बदमाश तमंचों के बल पर लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी और छह तोला सोना लूट कर ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brass trader robbery case: ₹29.40 lakh recovered from two miscreants; daughter and her lover arrested.
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन बाद पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अमरोहा के गौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप, रवि और निक्की समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Brass trader robbery case: ₹29.40 lakh recovered from two miscreants; daughter and her lover arrested.
आरोपियों से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अंदर से मकान का डिजिटल लॉक खोल कर प्रेमी अरशद और उसके साथियों को बुलाकर डकैती डलवाई थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 47 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed