मुरादाबाद में देह व्यापार रैकेट का खौफनाक सच खुलकर सामने आ रहा है। ग्राहकों से आरोपी कोडवर्ड में बात करते थे ताकि राज न खुल सके। पुलिस अब इन कोडवर्ड का भी राज भी खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मुरैना की युवती को पीतल बस्ती में बेच दिया था, जबकि बाजपुर की महिला को कांशीराम नगर की गोशाला में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराकर कपिल, विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पिंकी और सचिन की तलाश जारी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस गिरोह पर अब गैंगस्टर एक्ट लगेगा और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
गोशाला में गंदा काम: कोडवर्ड में ग्राहकों से बात करती थी पिंकी, वेश्यावृति रैकेट का खौफनाक सच खुलकर आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:47 PM IST
सार
जांच में खुलासा हुआ कि पांच माह पहले मुरैना की युवती परिवार से नाराज होकर दिल्ली पहुंची थी। वहीं रेलवे स्टेशन पर सचिन मिला और उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद ले आया। यहां पिंकी से मिलवाया और गिरोह ने युवती को पीतल बस्ती के कपिल को 80 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
