सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल Sex Racket: स्पा सेंटर में ऐसे हाल में मिले दो युवक और दो युवतियां, देखकर महिला पुलिस भी शर्मिंदा

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Aug 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Busted in amroha Illegally operated spa center raided, six arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में रोडवेज बस अड्डे के सामने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार पकड़ा। पंजाब और गौतम बुद्ध नगर की दो महिलाओं समेत छह लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पिछले कई दिन से रोडवेज बस अड्डे के सामने एलआईसी ऑफिस वाली गली में चौधरी गेस्ट हाउस में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर शनिवार रात सीओ लाइन अभिषेक यादव के नेतृत्व में देहात थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारा। गेस्ट हाउस में बने केबिनों में वेश्यावृत्ति होती पकड़ी गई। मौके पर दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। 

 
Trending Videos
High Profile Sex Racket Busted in amroha Illegally operated spa center raided, six arrested
sex racket - फोटो : अमर उजाला
वेश्यावृत्ति में लिप्त एक पुरुष और युवती ने भागने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। जबकि गेस्ट हाउस के ऑफिस में दो व्यक्तियों को शराब पीते गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Busted in amroha Illegally operated spa center raided, six arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी अमीन चौधरी ने स्पा सेंटर के लिए फतेहपुर माजरा जट्टन शहीद भगत सिंह नगर रोपड़ रूपनगर पंजाब निवासी महिला को किराये पर दिया था जबकि हरियाणा के कैथल क्षेत्र के शिव मंदिर डडवाना निवासी युवक ग्राहक लेकर आता था। 
High Profile Sex Racket Busted in amroha Illegally operated spa center raided, six arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 37,600 रुपये, आधार कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद हुई हैं। एसपी ने बताया कि मामले में पंजाब राज्य में रोपड़ रूपनगर क्षेत्र के फतेहपुर माजरा जट्टन शहीद भगत सिंह नगर निवासी महिला, यूपी के गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में लक्ष्मण विहार फेज 3 गुड़गांव निवासी महिला, अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी महेंद्र, मोहल्ला चकली निवासी अजीम, मोहल्ला मुल्लाना निवासी अमीन चौधरी और हरियाणा राज्य के दांध कैथल क्षेत्र स्थित शिव मंदिर डडवाना निवासी अक्षय को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Busted in amroha Illegally operated spa center raided, six arrested
फाइल फोटो
सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) की धारा 3, 4 और 5 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed