सब्सक्राइब करें

अग्निकांड: 25 मिनट में मेरी तो दुनिया उजड़ गई...मां-पत्नी और दोनों बच्चों को खोने वाले अयाज ने बयां किया दर्द

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
moradabad fire Ayaz said that the mother, wife and both children died in 25 minutes.
moradabad fire - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ 25 मिनट के लिए घर से निकला था। दौड़कर घर आया तो पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया था। अग्निकांड में बेइंतहा प्यार करने वाली पत्नी, बच्चे सहित मेरा सब कुछ चला गया। मैं अपने परिवार को बचा नहीं सका। ये बातें बोलते-बोलते व्यवसायी मोहम्मद अयाज कुरैशी का गला रुंध गया। असालतपुरा निवासी व्यवसायी ने बताया कि मोबाइल की चार्जिंग खत्म होने पर वह बृहस्पतिवार की शाम छह बजकर 12 मिनट पर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर इस्माइल रोड पर चला गया था। परिवार के लोगों से कहा था कि वह जल्दी ही आ जाएगा। साढ़े छह बजे रोड पर परिचितों ने बताया कि उसके घर में आग लग गई है। इसके बाद वह सात मिनट के अंदर दौड़ते हुए घर लौटकर आया तो कमरे में आग लग थी। धुआं पूरे मकान में फैल चुका था। माता पिता, पत्नी बच्चे सभी लोग अंदर फंसे थे।
Trending Videos
moradabad fire Ayaz said that the mother, wife and both children died in 25 minutes.
moradabad fire - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोगों ने काफी मदद की। सीढ़ी मंगाकर फंसे लोगों को बचाने की कवायद शुरू हुई। आग देखकर दिल भयभीत हो रहा था। अब कैसे परिवार की जान बचाया जाय। पिता जीने से लुढ़कते हुए निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad fire Ayaz said that the mother, wife and both children died in 25 minutes.
moradabad fire - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के प्रयास से मां कमर आरा (70), पत्नी शमा परवीन (36), भांजी उमेमा (06), बेटा इबाद कुरैशी (04) और बेटी नाफिया (08) को निकाला गया लेकिन उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसकी पत्नी शमा रानीखेत (अल्मोड़ा उत्तराखंड) में नौकरी करती थी। 
moradabad fire Ayaz said that the mother, wife and both children died in 25 minutes.
moradabad fire - फोटो : अमर उजाला
उसकी बेटी नाफिया वहीं कक्षा दो में पढ़ती थी। अग्निकांड में उसका सब कु छ चला गया। उसके सिर्फ  दो ही बच्चे थे। वह पत्नी और अपने बच्चों से काफी प्यार करता था लेकिन आग ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी। काश! परिवार को बचा पाता। बोलते-बोलते अयाज का गला रुंध गया। 

 
विज्ञापन
moradabad fire Ayaz said that the mother, wife and both children died in 25 minutes.
बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
इस बीच साथियों ने उनको सांत्वना दी। बताया कि वह पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए रानीखेत आता जाता था। यदि कुछ देर होती तो वह भी घर में परिवार के साथ आग की चपेट में आ सकता था। प्रशासन को वह कोई दोष नहीं दे सकता है। उन्होंने ने भी मदद की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed