सब्सक्राइब करें

Moradabad Fire: बाहर लोग चीखते रहे, ऊपर जाओ..ऊपर जाओ पर नहीं सुन पाए आवाज; लपटों में ने लील लीं पांच जिंदगियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
Five burned alive eight people rescued in house fire in Moradabad
मकान में लगी आग के दौरान बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

अयाज कुरैशी के मकान में आग लगने के दौरान पहली मंजिल पर मौजूद कुछ परिजन और रिश्तेदार जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल की ओर भागे तो अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन बेटे इबाद, बेटी नाफिया, मां कमर आरा और भांजी उमैमा जीने से नीचे जाने वाली सीढ़ियों की ओर। उन्हें नीचे की ओर आता देख बाहर से मौजूद दमकल और पुलिस कर्मी और भीड़ ऊपर जाओ..ऊपर जाओ कहती रही लेकिन शायद घबराहट में वह उनकी आवाज नहीं सुन पाए। आखिर आग की लपटों ने पांच को अपनी घेर लिया। लोगों के शोर में उनकी चीख भी नहीं सुनाई दी।


 

Trending Videos
Five burned alive eight people rescued in house fire in Moradabad
मकान में लगी आग के दौरान बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

शाम सात बजे का वक्त था। घर में शादी का माहौल था। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे। अचानक गली से गुजरे लोगों ने अयाज कुरैशी के मकान के भूतल से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचाया। घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five burned alive eight people rescued in house fire in Moradabad
बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

आठ लोग जीने से अपनी जान बचाने को मकान की छत पर पहुंच गए। जिन्हें सीढ़ी के जरिये बचा लिया गया। जबकि अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन बेटे इबाद, बेटी नाफिया, मां कमर आरा और भांजी उमैमा जीने से नीचे की ओर भागे और लपटों ने उन्हें घेर लिया।

Five burned alive eight people rescued in house fire in Moradabad
बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

आस पड़ोस के लोग और दमकल विभाग के कर्मचारी व पुलिस कर्मियों ने शोर मचाया कि वह मकान की छत पर पहुंचे लेकिन वह छत पर नहीं पहुंच पाई। करीब 40 मिनट तक दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार मकान पर मारी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया और आग में फंसे पांचों लोगों को निकालकर एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन
Five burned alive eight people rescued in house fire in Moradabad
घायलों को ले जाया गया अस्पताल - फोटो : amar ujala

गोदाम दाम में रखे थे टायर, जिससे ज्यादा भड़की आग
अयाज कुरैशी के मकान के भूतल पर स्क्रैप का गोदाम बना है। जिसमें टायर भी रखे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रही है। गोदाम में टायर रखे थे। जिस कारण आग की लपटें बढ़ीं चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed