यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उसने नैनीताल से आते समय बाजपुर में ही पत्नी और बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं।
UP: नींद की गोलियां दीं, कार में आग लगाई, पानी में डुबोया फिर हथौड़े से मारा; इस कारण सिपाही मां-बेटे का कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:22 AM IST
सार
यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और उसके दो साल के बेटे की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दोनों की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि डेढ़ करोड़ रुपये के लालच में पति द्वारा रची गई साजिश में दोनों की जान गई थी। पति ने कार की डंपर से टक्कर करवाते हुए आग लगा दी थी। आइए जानते हैं पूरी कहानी
विज्ञापन