सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: खाैफ में जी रहे 40 से अधिक गांवों के ग्रामीण, इलाके में लगातार दिख रहे शावक

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 01 Apr 2026 07:12 PM IST
सार

मुरादाबाद के कांठ इलाके में तेंदुए को लगातार दहशत बनी हुई है। करीब 40 गांवों के ग्रामीण इससे भयभीत है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरा लगा दिया है। 

विज्ञापन
Leopard terror in Moradabad: Villagers in over 40 villages live in fear, cubs are frequently seen area
कांठ में तेंदुए की दहशत - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुओं का जबरदस्त आतंक होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।  दो दिन से लगातार तेंदुओं द्वारा हमले किए जाने से क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। गांव महदूद कलमी, हसनगढ़ी, कुम्हरिया जुबला, जहांगीरपुर चकफेरी, गदापुर, मिश्रीपुर, मंझरा, बेगमपुर, खूंटखेड़ा, हीरापुर, ध्यानपुरा, भागीजोत सहित खादर क्षेत्र के तमाम गांवों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है।

Trending Videos
Leopard terror in Moradabad: Villagers in over 40 villages live in fear, cubs are frequently seen area
कांठ में लगाया गया पिंजरा - फोटो : संवाद

जबकि पहले से ही क्षेत्र के गांव सलेमपुर, फजलाबाद, दरियापुर, राजीपुर खद्दर, मल्लीवाला, अकबरपुर चैदरी, गढ़ी, सिकंरादबाद, गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, फत्तेहपुर विश्नोई, मुख्त्यारपुर नवादा, नसीरपुर, हरिनूरपुर, डेहरा, मल्हपुर खैईया, नजराना, मुंडाला, फलैदा, वैरमपुर, चंगेरी समेत 40 गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। किसान खेतों पर जरूरी काम करने के लिए जाने से भी कतराते हैं, तो वहीं बच्चों को भी अकेले घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard terror in Moradabad: Villagers in over 40 villages live in fear, cubs are frequently seen area
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : संवाद

 उधर, हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई देने के साथ उनके शावक भी लगातार मिल रहे हैं। अब तो तेंदुओं के द्वारा हमला कर लोगों को घायल भी किया जा रहा है। इसके बाद भी वन विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है। पिछले दो महीने से तेंदुओं का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है।

Leopard terror in Moradabad: Villagers in over 40 villages live in fear, cubs are frequently seen area
ग्रामीणों से बात करती वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद

30 जनवरी को कांठ के फजलाबाद में तेंदुए ने गोवंशीय पशु को निवाला बना लिया था। तीन फरवरी को छजलैट के वैरमपुर निवासी राहुल के खेत में तेंदुआ दिखा था। पांच फरवरी को मुंडाला के नीटू के कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया था। 18 फरवरी को नसीरपुर में मृत तेंदुआ मिला था। 19 फरवरी को लाडलाबाद के जंगल में तेंदुए ने वनरोज पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
Leopard terror in Moradabad: Villagers in over 40 villages live in fear, cubs are frequently seen area
कांठ में तेंदुए की दहशत - फोटो : संवाद

20 फरवरी को अहमदपुर निंगू नंगला में कार सवारों को दो तेंदुए दिखे थे। 24 फरवरी को दरियापुर से गश्त कर लौट रही पुलिस टीम के सामने तेंदुआ आ गया था। 25 फरवरी को समंदपुर के पूर्व प्रधान योगेश सिंह के खेत में तेंदुआ देखा गया था। 12 मार्च को मुख्त्यारपुर नवादा में नहर के किनारे कार सवारों ने तेंदुआ देखा था। 14 मार्च को लदावली और सुंदरपुर चाऊपुरा में दो तेंदुए दिखाई दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed