फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक फैसले के बाद जयंत की बड़ी रैली: पीएम-सीएम पर जमकर बोला हमला, कहा- बाबा को त्यागनी होगी लखनऊ की गद्दी

Sat, 20 Nov 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Nov 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jayant rally in Muzaffarnagar and targeted PM Modi and CM Yogi after the big decision on agricultural laws
मुजफ्फरनगर में जयंत की रैली। - फोटो : amar ujala

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। बाबा को लखनऊ की गद्दी त्यागनी होगी। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। दिल्ली में आंदोलनजीवियों की जीत है और अगर अपना हक पाना है तो सबको आंदोलनजीवी बनना पड़ेगा। भाजपा कैराना के पलायन और जिन्ना का मुद्दा चलाती है और हम गन्ने के मुद्दे पर लोगों के बीच पहुंचते हैं।



मुजफ्फरनगर के बाघरा में कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित रैली में जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के आधार पर चल रही है। वर्तमान में किसान गंवार नहीं है, सब समझते और जानते हैं। चप्पे-चप्पे पर भाजपा सरकार के होर्डिंग है, यह रुपये तो जनता की जेब के हैं। सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। प्रत्येक व्यक्ति पर 26 हजार रुपये का कर्ज है। पांच साल में भाजपा सरकार एक भी किसान को 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं करा पाई। सर्वसमाज के लोगों को एक होकर भाजपा को जवाब देना होगा। इस सरकार को बस पूंजीपतियों की चिंता हैं, योगी जी कहते हैं कि अगर गन्ने के दाम बढ़ाए गए तो पूंजीपतियों की कमर टूट जाएगी। अब पांच साल बाद दाम बढ़ाया भी तो इतना कम कि पड़ोस के राज्य हरियाणा और पंजाब में यहां से ज्यादा दाम दिया जा रहा है।

Chaudhary Jayant rally in Muzaffarnagar and targeted PM Modi and CM Yogi after the big decision on agricultural laws
जयंत की रैली। - फोटो : amar ujala

किसानों को बरगला नहीं पाए प्रधानमंत्री
चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि मेरा इरादा अच्छा था पर हम कुछ किसानों को समझा नही पाए, सही बात ये है कि मोदी जी, उन्हे बरगला नहीं पाए। मैं उनको बता देना चाहता हूं कि अब किसानों ने समझ लिया है, अगली पीढ़ी ने भी समझ लिया और किसान गंवार नही हैं। किसान अब इनकी झूठी बातों में आने वाला नहीं है। 

Chaudhary Jayant rally in Muzaffarnagar and targeted PM Modi and CM Yogi after the big decision on agricultural laws
रालोद प्रमुख की रैली। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि 2017 में प्रदेश पर चार लाख करोड़ का कर्ज था, जो आज बढ़कर छह लाख करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaudhary Jayant rally in Muzaffarnagar and targeted PM Modi and CM Yogi after the big decision on agricultural laws
चौधरी जयंत की रैली। - फोटो : amar ujala

कानून वापसी अजित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यह चौधरी साहब की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि इस क्षेत्र में वे उद्योग धंधे लगे जो यहां की मुख्य फसल गन्ने से जुड़े हुए थे। जिससे किसानों को उनकी गन्ने की फसल के दाम भी मिले और हजारों युवाओं को नौकरी भी मिली। कृषि कानून वापस हुए तो यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजिल हुई। उन्होंने आंदोलन को नई ताकत दी थी।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant rally in Muzaffarnagar and targeted PM Modi and CM Yogi after the big decision on agricultural laws
मुजफ्फरनगर में मंच से बोलते जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

आखिरी बार मुसीबत झेल रहे हैं किसान
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यह आखिरी गन्ने का सत्र है, जिसमें किसानों को मुसीबत झेलनी हैं। अगले सत्र में हमारी सरकार बनेगी, तो किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम मिलेगा। बहुजन उदय अभियान के तहत चौधरी जयंत सिंह ने वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए लोगों से आह्वान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed