{"_id":"619d2c596e14ea28213b2f15","slug":"up-news-bus-accident-on-highway-and-14-passenger-injured-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात में बड़ा हादसा: हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार, देखिए खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बड़ा हादसा: हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार, देखिए खौफनाक तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थन की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।
ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
हरिद्वार से चित्तौडगढ़ लौट रही डबल डेकर टूरिस्ट बस धौला पुल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार-मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 14 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
2 of 5
हादसे में घायल हुई महिला।
- फोटो : amar ujala
बस में सवार राम सिंह ने बताया कि चित्तौडग़ढ़, जोधपुर और भीलावड़ा से यात्री बस में सवार होकर सोमवार शाम को हरिद्वार गए थे। मंगलवार रात वापस लौटते वक्त रात करीब दस बजे धौला पुल के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
3 of 5
राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकाला।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालकों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसे में घायल हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि चालक मनोज कुमार और महिला यात्री शोभा की हालत गंभीर है, इन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं घायल दिलीप, आदित्य, कोमल, कैलाशी, शेरू, काली, लीला, संपत, शोभा, कालूलाल, बादामी और मंजू का उपचार चल रहा है। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे में घायल हुई महिला।
- फोटो : amar ujala
हाईवे पर बन गई जाम की स्थिति
बस पलटते ही हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। वाहन चालक अपने वाहन रोक कर मदद के लिए दौड़े। इस बीच पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।