फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी में मातम: ट्रॉली में छह फीट घुसी बरात की बस, हाईवे पर मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
UP News: Two people has died and 20 injured in bus tractor accident before marriage in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर किथौड़ा गांव के पास बरात की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही खाली गन्ने की बड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। छह से अधिक बरातियों को मामूली चोट आने पर उपचार देकर घर भेज दिया, जबकि गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।



सुबह का समय था, परिवार में खुशी का माहौल था, सभी लोग सज संवर कर बरात में जाने के लिए खुश थे। किसी ने सोचा न था, कि रास्ते में हादसा भी हो सकता है। अचानक बस के ट्रॉली से टकराने पर बरातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत ही मौके की तरफ दौड़ पड़े।

थाना भोपा के गांव कसौली निवासी गगन सैनी पुत्र कमेश सैनी की बरात बुधवार सुबह रामराज निवासी सुरेंद्र सैनी के घर जा रही थी। बस में बच्चों सहित लगभग 65 लोग सवार थे। बरातियों से भरी बस सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित कस्बा मीरापुर में गांव किथौड़ा की थावर वाली मस्जिद के समीप पहुंची, तभी स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर रामराज की ओर से टिकौला शुगर मिल में गन्ने डालकर आ रहे किसान की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस की गति तेज होने के कारण बस ट्रॉली में करीब छह फीट तक अंदर घुस गई। हादसे को देखकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।

UP News: Two people has died and 20 injured in bus tractor accident before marriage in Muzaffarnagar
हादसे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने बस की खिड़की तोड़कर बरातियों को बस से निकालना शुरू किया। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बरातियों को एंबुलेंस की मदद से जानसठ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान बराती निशु पुत्र अकबर और आत्माराम (55) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

UP News: Two people has died and 20 injured in bus tractor accident before marriage in Muzaffarnagar
हादसे की फोटो। - फोटो : amar ujala

खिड़की तोड़कर बनाया रास्ता
बस में लगभग 65 बराती मौजूद थे। बताते हैं कि राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने घायल बरातियों को बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन घायलों को बाहर निकालने के लिए रास्ता नहीं मिला, तो बस की खिड़की तोड़ी गई। इसके बाद ही घायल बाहर निकाले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two people has died and 20 injured in bus tractor accident before marriage in Muzaffarnagar
हादसे में घायल लोग। - फोटो : amar ujala

बरात में जा रहा था नेग लेने
जिस बराती की हादसे में मौत हुई है, वह बरात में नेग लेने के लिए जा रहा था। दरअसल, गांव कसौली निवासी मृतक निशु नाई का काम करता था। उसे बरात पक्ष के लोग नाई के होने वाले नेग दिलाने के लिए अपने साथ लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
UP News: Two people has died and 20 injured in bus tractor accident before marriage in Muzaffarnagar
हादसे की दर्दनाक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

खुशी का माहौल गम में बदला
कसौली निवासी गगन सैनी का रिश्ता रामराज निवासी सुरेंद्र की पुत्री से तय हुआ था। बुधवार सुबह बरात खुशी के माहौल में गांव से रामराज के लिए चली थी। अचानक हुए हादसे से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed