{"_id":"5df3f5478ebc3e8800729121","slug":"pratapgarh-cold-winds-brought-chill-with-clouds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बादलों संग ठंडी हवाएं लाईं हाड़ कंपाने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बादलों संग ठंडी हवाएं लाईं हाड़ कंपाने वाली ठंड
Sat, 14 Dec 2019 02:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश के साथ बढ़ी ठंड में बाजार से घर को जाती महिलाएं।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। पुरवा हवाओं के बीच बादलों के छौने ओढ़कर हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पहली बार लोगों को तीखी सर्दी का एहसास हुआ। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान तेजी से लुढ़क गया। गलन व ठंड से लोग परेशान दिखे। जगह-जगह अलाव धधकते रहे।
शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में कालेज से घर जाती छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जलजमाव से लोगों को आवागमन में फजीहत हुई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा छाया रहा। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शुक्रवार को कचहरी में ठंड से निपटने को अलाव के समीप खड़े रहे लोग।
- फोटो : pratapgarh
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को एकाएक मौसम बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। शाम को बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। शुक्रवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो बारिश जारी रही। आसमान में काली घटाओं से अंधेरा छाया रहा। पुरवा हवाओं के बीच बारिश से ठंड व गलन तेज रही। बारिश से घर से बाहर निकलना मुमकिन नहीं था। लोग घरों में अलाव जलाकर बारिश ठप होने का इंतजार करते रहे। शहर में पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से भंगवा चुंगी पर राजमार्ग किनारे हुआ जलभराव।
- फोटो : pratapgarh
मार्निंगवाक को बहुत ही कम लोग निकले। सुबह 10 बजे के बाद मौसम थोड़ी देर के लिए साफ हुआ। मगर ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के कई मोहल्लों व बाजारों मेें जलभराव की समस्या बनी रही। इससे लोगों को आवागमन भी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत नया मालगोदाम रोड पर हुई। कीचड़ के चलते सड़क पर पैदल तो दूर वाहन से भी निकलना मुश्किल हो गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
ाल गोदाम रेलवे क्रासिंग से भंगवा जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण हुए कीचड़ से पैदल चलना हुआ मुश्किल।
- फोटो : pratapgarh
इधर दोपहर बाद फिर आसमान में बादल सक्रिय हो गए। इससे दिन में अंधेरे जैसे हालात हो गए। मौसम के रुख से बाजारों में चहल-पहल फीकी रहीं। शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड व गलन और बढ़ गई। लोग ठंड से कांप रहे थे। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे थे। इस बीच बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूतनम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।