पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर पति ने कई बार उसके प्रेमी को समझाया था लेकिन वह नहीं माना। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो मोबीन ने उसकी हत्या का प्लान बना लिया। इसके बाद रात में करीब 12 बजे मोबीन ने प्रेमी अब्दुल कय्यूम पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। लेकिन मोबीन ने चाकू से सीने पर वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया।
PHOTOS: अफसाना को प्रेमी के साथ देख बर्दाश्त न कर सका पति, अचानक घुमा दिमाग, चंद मिनटों में उतारा मौत के घाट
मोबीन के घर में थी आर्थिक तंगी
पुलिस की जांच में पता चला कि मोबीन के घर में आर्थिक तंगी थी, जिस वजह से उसकी पत्नी अब्दुल कय्यूम से पैसे लेती थी। इसी के चलते अब्दुल के साथ अवैध संबंध हो गए। इस बात का मोबीन को पता चला तो उसने पत्नी को समझाया।
अब्दुल को भी समझाया था
इसके अलावा मोबीन ने अब्दुल कय्यूम को भी कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना। बार-बार समझाने के बाद भी अब्दुल नहीं माना तो मोबीन ने सोमवार की रात को चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के पास उसकी हत्या कर डाली। अब्दुल का कत्ल करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से चाकू साथ लेकर थाना कुतुबशेर पहुंच गया, जहां उसने खुद ही अब्दुल कय्यूम की हत्या करना स्वीकार किया और पुलिस को चाकू भी सौंप दिया।
पुलिस अफसर भी हैरान
हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद मोबीन खुद थाने पहुंच गया। उसने थाने में पुलिसकर्मियों से कहा कि वह मर्डर करके आया है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो मामला सही निकला।
किराए के मकान में रहता है मोबीन का परिवार
बताया गया कि गांव पिंजौरा निवासी मोबीन अपनी पत्नी अफसाना के साथ महानगर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। अब्दुल भी इसी कॉलोनी में रहता था, इसी बीच उसके मोबीन की पत्नी से संबंध हो गए थे।