फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Dubey: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, उठने लगे सवाल

Mon, 03 Apr 2023 05:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Dubey death mystery Where is Samar Singh varanasi Police could not find
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई है। भोजपुरी अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया, इस पर से पर्दा तभी उठेगा जब आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। घटना के 8 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं सकी है। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से अभिनेत्री की मौत की बात पुलिस ने कही है। वहीं आकांक्षा की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ सकता है।



सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते रविवार की सुबह आकांक्षा मृत पड़ी मिली थीं। सोमवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस दोनों की तलाश में आजमगढ़ और गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और महाराष्ट्र तक दबिश दे रही है, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आकांक्षा की मां पहले से ही पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रही हैं। 
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार

Akanksha Dubey death mystery Where is Samar Singh varanasi Police could not find
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तारीख 26 फरवरी…जैसे ही खबर आई कि आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है, कोई मानने को तैयार ही नहीं हुआ। क्या आकांक्षा की सच में मौत हो गई है? जब पता चला कि हां यह बात सच है तो भोजपुरी इंडस्ट्री और आकांक्षा को चाहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। होटल के कमरे में आकांक्षा अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। 


Akanksha Dubey death mystery Where is Samar Singh varanasi Police could not find
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भी दिल यह मानने को तैयार ही नहीं था कि साहसी लड़की आकांक्षा खुदकुशी जैसा कदम उठा सकती है। जिस होटल के कमरे में आकांक्षा मृत मिलीं उसकी तस्वीरें कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्होंने उनकी मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए। कई फैंस का कहना था कि आकांक्षा ने खुदकुशी नहीं की है। 
ये भी पढ़ें: लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था, जंगली सूअर के शक में शिकारियों ने मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Dubey death mystery Where is Samar Singh varanasi Police could not find
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे की मौत से उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर समर सिंह को लताड़ लगानी शुरू कर दी। इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने जो कहा उसके बाद से मामले में नया मोड़ गया। उन्होंने आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह पर लगाया। दोनों के खिलाफ ढेर सारे आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey death mystery Where is Samar Singh varanasi Police could not find
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा दुबे की मौत वाले दिन से ही समर सिंह और उसका सहयोगी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार समर सिंह का फोन बंद होने से पहले अंतिम लोकेशन मुंबई और पटना में मिला। भोजपुरी गायक अपने परिजनों और करीबियों से भी संपर्क नहीं कर रहा है। इस कारण उसके परिवार वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed