भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को एक हफ्ता गुजर चुका है और अब तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी है। इसी बीच आकांक्षा दुबे से संबंधित एक और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह फुटेज बीते शनिवार की रात का महमूरगंज स्थित उस क्लब का है जहां वह एक दंपती के साथ पार्टी के लिए गई थी। वीडियो में आकांक्षा झूमते हुए दिखाई दे रही थीं। इसी पार्टी के अगले दिन उनका शव सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में मिला था। इससे पहले सारनाथ क्षेत्र स्थित जिस होटल में आकांक्षा ठहरी थीं, उससे संबंधित सीसी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
Akansha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री का एक और CCTV फुटेज वायरल, वीडियो में झूमते हुए दिख रही हैं आकांक्षा दुबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा की मौत के बाद रविवार को पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह उन्हें महमूरगंज स्थित रेस्टोरेंट से उनके होटल तक छोड़ने गया था। आकांक्षा के कमरे में लगभग 18 मिनट तक रहने के बाद युवक चला गया था। युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था, लेकिन उसे अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है।
मधु दुबे कहा कि नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वाराणसी पुलिस से जल्द न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगी। उन्हीं के सामने वह जान दे देंगी।