फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस से चुनाव लड़ेगा आशाराम का बेटा, जाने क्यों

Sun, 22 Jan 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 22 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Asaram son narayan sai Varanasi will fight the elections
narayan sai asaram - फोटो : अमर उजाला

सूरत की दो बहनों से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे और ओजस्वी पार्टी के संस्‍थापक नारायण साई वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ओजस्वी पार्टी ने कल घोषणा की कि यदि न्यायालय से नारायण साई को जमानत नहीं मिली तो वे जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा साई के गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से भी चुनाव लड़ने की संभावना है।

Asaram son narayan sai Varanasi will fight the elections
narayan sai - फोटो : अमर उजाला

ओजस्वी पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र सिंह और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी पंजाब के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें बनारस की पांच सीटें भी शामिल हैं। उनकी ओजस्वी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव चिह्न टेंट और पंजाब में बांसुरी का निशान मिला है। नारायण साई 2013 में ओजस्वी पार्टी की स्थापना कर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे । 

Asaram son narayan sai Varanasi will fight the elections
asaram - फोटो : अमर उजाला

लेकिन यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद चुनाव लड़ना संभव नहीं हुआ। गुजरात पुलिस के अनुमान के अनुसार नारायण साई के पास 5000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। आसाराम और नारायण साई के खिलाफ सूरत की दो बहनों ने जहांगीरपुरा पुलिस चौकी में रेप का मामला दर्ज कराया था। सूरत पुलिस ने छह अक्तूबर को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asaram son narayan sai Varanasi will fight the elections
narayan sai - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल पिता-पुत्र दोनों जेल में हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है। शिवपुर विधानसभा से आसाराम के बेटे नारायण साई के चुनाव लड़ने पर इनके अनुयाइयों के अलावा धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के कुछ वोट इनको मिल सकता है। हरहुआ के अनौरा में आसाराम का आश्रम है। क्षेत्र में आसाराम के पांच से आठ हजार अनुयाई बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Asaram son narayan sai Varanasi will fight the elections
narayan sai - फोटो : अमर उजाला

2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा को 26.45 प्रतिशत, सपा को 19.59 प्रतिशत और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 17.79 प्रतिशत वोट मिले थे। इनके अलावा कांग्रेस, अपना दल के बाद छठवें स्थान पर भाजपा को 6.77 प्रतिशत वोट मिले थे। 2012 में इस सीट पर बसपा के उदय लाल मौर्य को 48716 वोट मिले। सपा के डॉ. पीयूष यादव को 36084 वोट मिले थे। बसपा प्रत्याशी 12632 वोट से जीते थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed