फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atul Subhash Suicide: 'बंद करो कैमरा...', निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया; सामने आया वीडियो

Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

अतुल की आत्महत्या के बाद निकिता के परिजनों ने घर की बालकनी से मीडियाकर्मियों को धमकाया। कैमरा बंद करने की हिदायत दी और कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Atul devastated by his wife allegations Nikita said in court relationship with a woman
Atul Subhash Suicide - फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू में आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चर्चा बुधवार को कचहरी परिसर में रही। तमाम अधिवक्ताओं ने अतुल के अधिवक्ता से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली।


अतुल के अधिवक्ता दिनेश मिश्रा के मुताबिक, निकिता ने पहले अतुल पर एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसका हलफनामा कोर्ट में भी दिया था। इससे अतुल टूट गया था। वह बेटे से मिलने के लिए तरसता था। 

Atul Subhash Suicide Atul devastated by his wife allegations Nikita said in court relationship with a woman
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसका जिक्र कई बार किया था, लेकिन बेटे से नहीं मिल सका। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इससे तनाव में आ गया। दबाव नहीं झेल पाया और जान दे दी। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी पूसा रोड निवासी अतुल की शादी 26 अप्रैल 2019 को जौनपुर के ढालगर टोला निवासी निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी। 
Atul Subhash Suicide Atul devastated by his wife allegations Nikita said in court relationship with a woman
अतुल सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद आठ अगस्त 2019 को बीमारी से निकिता के पिता मनोज सिंघानिया की मौत हो गई। पिता की मौत का मामला निकिता ने अदालत के समक्ष रखा और कहा कि अतुल की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस वजह से पिता सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। निकिता के पिता की मौत के बाद अतुल और उसके पिता जौनपुर आए थे। दो दिन तक निकिता के घर रुके भी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Atul devastated by his wife allegations Nikita said in court relationship with a woman
अतुल सुभाष - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप
पत्नी निकिता सिंघानिया ने न्यायालय के समक्ष अपने पति अतुल सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उसके संबंध एक दूसरी महिला से है। साक्ष्य के रूप में कुछ प्रस्तुत भी किया है। अतुल निकिता को भी गुजारा भत्ता देता था। भरण-पोषण का आदेश 29 जुलाई 2024 को हुआ था। करीब साढ़े चार महीने तक अतुल ने आदेश से असहमति नहीं जताई।
विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Atul devastated by his wife allegations Nikita said in court relationship with a woman
अतुल का साला और सास - फोटो : अमर उजाला
निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया
अतुल की आत्महत्या के बाद निकिता और उसके परिजन सामने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को कुछ मीडिया कर्मी जौनपुर स्थित निकिता के आवास पर पहुंच गए। निकिता तो सामने नहीं आई, लेकिन उसके भाई और मां ने घर की बालकनी में आकर मीडियाकर्मियों को धमकाया। कैमरा बंद करने की हिदायत दी और कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही किसी से बात की जाएगी। इसका वीडियी सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो कि खूब वायरल हो रहा है। निकिता के परिजनों की आलोचना भी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed