फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत पंचमी कल,बागों में नई कोपलें,खेतों में लहलहाने लगे सरसों के फूल

Tue, 31 Jan 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
basant panchami in varanasi
वसंत पंचमी कल - फोटो : अमर उजाला
पतझड़ के बाद पेड़ की डालियों पर नई कोपलें फूटने लगीं है।सरसों के खेत पीले हो गए हैं। आम के महमहाते बौर और महुआ के डोंगी पोर-पोर में मादकता घोलने लगी है। प्रकृति का यह नया रूप-निखार हर जेहनोदिल में ऋतुराज वसंत की दस्तक का अहसास लेकर आ गया है। हर मन में उल्लास, पछुआ की हिलोर से झूमती पुरवाई तक मदहोश कर देने वाली खुशबू लाल, पीले, नीले फूलों के चटख रंगों के साथ जल्द ही प्रकृति के आंचल में छिटक जाएगी। 
basant panchami in varanasi
खेतों में लहलहाने लगे सरसों के फूल - फोटो : अमर उजाला
उमंग-तरंग, उल्लास और मादकता की आहट दिलों में नया एहसास भरने लगी है। ढोल-झांझ के साथ फाग गाने के लिए टोलियां भी तैयार हो गई हैं। फागुनी बयार के बीच फाग के बोल वसंत पंचमी से गूंजने लगेंगे। हालांकि अब इस तरह की परंपरा शहरों में कुछ कमजोर हुई है। फिर भी मंदिरों और घरों में फागों पर लय-ताल का जुनून देखने को मिलेगा। 
basant panchami in varanasi
मां सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
माघ महीने की शुक्ल पंचमी को पड़ने वाली वसंत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।इस दिन  विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजन होती है। इसी दिन से ही रंगों के पर्व होली की औपचारिक शुरूआत भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
basant panchami in varanasi
सरसों के खेत पीले हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के लिए होलिका गाड़ने के लिए गांवों में घर-घर जाकर लकड़ी मांगने, बसंत पंचमी के दिन से ही हर दिन शाम को एक जगह एकत्र होकर फगुआ गाने जैसी परंपरा भी गायब सी हो गई है। 
विज्ञापन
basant panchami in varanasi
वसंतोत्सव के रंग - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक अलग ही छटा देखने को मिलेगी। अलग अलग संकायों, संस्थानों और केंद्रों की ओर से 30 झांकियों की शोभायात्रा निकलनी है। हास्टल मार्ग बिरला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस चौराहा और मालवीय भवन पर महामना को नमन करती झांकियों की ये शोभायात्रा बीएचयू के स्थापना स्थल तक जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed