फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में BJP नेता की हत्या: हमलावरों में अधिकतर नाबालिग, खुद को बताते हैं 307 और हंटर गैंग

Thu, 13 Oct 2022 11:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Oct 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Murder in Varanasi Most attackers are minors they describe themselves as 307 and Hunter gang
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या के बाद जयप्रकाश नगर में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक नगरी काशी में सड़क और कॉलोनी के नुक्कड़ पर शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। बुधवार की रात सिगरा के जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह हत्याकांड में वारदात का कारण मुख्य यही था। मोहल्ले की फास्ट फूड दुकानों पर इलाकाई मनबढ़ युवक जाम छलकाते हैं। विरोध की हिमाकत किसी ने की तो उसका अंजाम उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है, जैसा कि पशुपति नाथ सिंह के साथ हुआ। भाजपा नेता की हत्या करने वालों में शामिल युवक अधिकतर नाबालिग हैं, जो कि 307 और हंटर गैंग के नाम से खुद को बताना पसंद करते हैं। पुलिस इस गैंग के सदस्यों की तलाश में लगी हुई है।



पशुपतिनाथ सिंह की हत्या करने वालों में जहां सिगरा थाने के हिस्ट्रीशीटरों के शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं, 307 और हंटर गैंग में कई अच्छे घर के लड़के भी शामिल हैं, जो कि सिगरा स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूलों और कोचिंग में पढ़ाई भी करते हैं। बस कुछ गलत युवकों के संगत में आकर फंस गए।

BJP leader Murder in Varanasi Most attackers are minors they describe themselves as 307 and Hunter gang
भाजपा नेता हत्याकांड में गिरफ्तार हमलावर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या के सिलसिले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत सभी नौ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। हत्याकांड में नामजद सात आरोपियों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। इस बीच, गुरुवार दोपहर बाद पशुपति नाथ सिंह का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटे रुद्रेश सिंह ने दी। 
पढ़ें: वाराणसी में BJP नेता की हत्या: दो दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 7 हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP leader Murder in Varanasi Most attackers are minors they describe themselves as 307 and Hunter gang
जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित बीयर ठेका - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शहर में इन दिनों शराब और बीयर ठेकों के आसपास अवैध रूप से चखना की दुकानें (कैंटीन) चलाने वालों की भरमार हो गई है। शाम होते ही इन दुकानों पर शराबियों से लगायत मनबढ़ों का जुटान शुरू हो जाता है। जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित बीयर ठेका पर भी शाम होते ही ऐसा ही नजारा रहता था। बुधवार शाम शराब पीने से टोकने के विवाद में ही भाजपा नेती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Murder in Varanasi Most attackers are minors they describe themselves as 307 and Hunter gang
जयप्रकाश नगर कॉलोनी में गुरुवार को छाया रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

आदमपुर थाना अंतर्गत गोलगड्डा तिराहे स्थित अंग्रेजी और देसी शराब ठेका के बगल स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों पर खुलेआम शराब पीने-पिलाने का दौर चलता है। यहां रात दस बजे के बाद भी आसानी से शराब और बीयर मिल जाता है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस चौकी और थाने की जानकारी में यह सब चल रहा है। गोलगड्डा क्षेत्र की इन दुकानों पर दिन भर नशेड़ियों का जुटान रहता है।
पढ़ें: वाराणसी में BJP नेता की बेरहमी से हत्या, शराब पीने से टोकने पर मनबढ़ों ने ली जान, बेटा घायल

विज्ञापन
BJP leader Murder in Varanasi Most attackers are minors they describe themselves as 307 and Hunter gang
जयप्रकाश नगर कॉलोनी में गुरुवार को छाया रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

गोलगड्डा के अलावा कज्जाकपुरा, कैंट स्टेशन के सामने विजया नगरम मार्केट, सिटी रेलवे स्टेशन के सामने, चौकाघाट, जगतगंज, मैदागिन, लहुराबीर, सिगरा स्टेडियम, चेतगंज थाना अंतर्गत लोहा मंडी, लंका-अस्सी मार्ग और रविंद्रपुरी जैसे पास इलाके में कार को बार बनाकर युवक शराब पीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed