{"_id":"63483e07d11103468824580b","slug":"karwa-chauth-2022-celebration-moon-of-love-shines-in-night-in-varanasi-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2022: रात में चमका प्रीत का चांद, सुहागिनों ने पिया का दीदार कर खोला व्रत, तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2022: रात में चमका प्रीत का चांद, सुहागिनों ने पिया का दीदार कर खोला व्रत, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करवाचौथ का पर्व वाराणसी में सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार और पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित करवाचौथ का पर्व वाराणसी में सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। शाम में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने चलनी से पहले चांद फिर पिया का दीदार किया। विधिविधान से चौथ माता, भगवान गणेश की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। सांझ ढलते ही घरों में पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। करवाचौथ का व्रत था तो श्रृंगार में तो वैसे भी कोई कमी नहीं छोड़नी थी।
कुछ सुहागिनें लाल जोड़े में तो कुछ शादी के लहंगे में तैयार हुईं। सुहागिनों का साज श्रृंगार देखकर तो एकबारगी चांद भी शरमा गया। दिन भर व्रत के बाद शाम से ही सजने संवरने की तैयारी शुरू हो गई। कई महिलाएं तो करवाचौथ के इस दिन को खास बनाने के लिए पार्लर से तैयार हुईं।
2 of 6
करवाचौथ का पर्व सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया
- फोटो : अमर उजाला
सज-धज कर महिलाएं निकलीं। चांद को निहारने के लिए सोलह श्रृंगार किया। चलनी से चांद का मुखड़ा निहारने का एक अद्भुद संयोग था। मौका था करवा चौथ व्रत का। उत्सव भी था और प्यार का इजहार भी। मस्ती भी और आस्था भी।
3 of 6
करवाचौथ का पर्व मनाते 34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजीव नारायण मिश्र व उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने छतों के अलावा आंगन में और मंदिरों में समूहों में करवा सजाया, पूजन किया। नृत्य-संगीत के साथ पिया का दीदार करने के क्षणों में खूब प्रेम छलका। पतियों ने भी पत्नियों को मनपसंद उपहार भेंटकर करवाचौथ यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करवाचौथ का पर्व वाराणसी में सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया
- फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सुबह से ही मिट्टी और खांड के करवे, चौथ माता का कैलेंडर, फूल-माला और पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हुई और शाम तक चलती रही। प्यार और पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित इस व्रत पर महिलाओं ने छतों के साथ ही आंगन और मंदिरों में समूहों में करवा सजा कर पूजन किया।
विज्ञापन
5 of 6
करवाचौथ का पर्व सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने दोपहर में करवाचौथ की कथा सुनी। शाम होते ही घर के आंगन, छत, मंदिर और अपार्टमेंट में मिट्टी के करवे को हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत से सजाया और चंद्रोदय का इंतजार करने लगी। जैसे ही 7.55 पर चांद दिखा पूजन आरंभ हो गया। पति का चेहरा देखने के बाद नृत्य संगीत के माहौल में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।